आज का राशिफल: मिथुन, सिंह और वृश्चिक राशि वालों का दिन रहेगा बेहतर, यहां पढ़िए सभी 12 राशियों के राशिफल

Rashifal 04 April 2025: आज 04 अप्रैल को बुधवार का दिन है। आइए जानते हैं आज का मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल...
मेष राशि(Aries)
आज 04 अप्रैल यानी शुक्रवार का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहने वाला नीरसता का अनुभव हो सकता है। ऐसे में अनुभवी लोगों से सलाह लेकर आगे काम करें। विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। निवेश करने से पहले सोच विचार लें। पेट की समस्या हो सकती है।
वृषभ राशि (Taurus)
आज यानी 04 अप्रैल शुक्रवार का दिन वृषभ राशि वालों का दिन ठीक ठाक रहेगा। आज के दिन लिए गए फैसले भविष्य में सफलता दिलाएंगे। किसी छोटी यात्रा का संयोग बना रहा है। परिवार के किसी सदस्य को सफलता मिलेगी, जिससे खुशी का माहौल रहेगा। कानूनी मामले में आपके पक्ष में परिणाम आएगा।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के लोगों को आज यानी शुक्रवार 04 अप्रैल का दिन बढ़िया रहेगा। संचार कौशल बेहतर होगा, जो आपके पेशे में काम आएगा। आपकी विनम्रता रिश्ते को मजबूत बनाएगी। ऑफिस के किसी परियोजना में तेजी से काम करेंगे। लव लाइफ जी रहे लोग बातचीत के जरिए अपने सहयोगी का दिल जीत लेंगे।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क जातक वालों के ऊपर आज यानी शुक्रवार चंद्रमा की कृपा बरसेगी। साझेदारी में व्यापार करेंगे तो सफलता मिलेगी। ऊर्जा से भरा दिन गुजरेगा। आपके समर्पण और उत्साह से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। मन में नकारात्मक सोच आने से बचें।
सिंह राशि (Leo)
आज 4 अप्रैल शुक्रवार का दिन ऊर्जावान और उत्साहित रहेगा। पुराने दोस्तों के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं, जिससे मन खुश होगा। व्यवसाय में कोई नया विचार उभर सकते हैं, जिस पर काम करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में युवाओं को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें।
कन्या राशि (Virgo)
04 अप्रैल यानी शुक्रवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए शानदार गुजरेगा। छोटे निवेश में बड़ा फायदा होने की संभावना है। ऑफिस में आपके कामों से बॉस खुश होंगे जिससे पदोन्नति मिलने की संभावना है। विरोधी भी आपके काम से चौंक जाएंगे।
तुला राशि(Libra)
आज यानी 04 अप्रैल शुक्रवार का दिन तुला राशि वालों को पूजा पाठ करने में ध्यान देना चाहिए। पिछले दिनों में किए निवेश का फायदा मिलेगा। आपके कामों के चलते पुरस्कार मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में ध्यान देने की आवश्यकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
04 अप्रैल के दिन वृश्चिक जातक के लोगों का दिन खुशियों से भरा रहेगा। अपने वाणी और व्यवहार में संयम रखें। विदेश की यात्रा में जाने की संभावना बन रही है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने रिश्ते को मजबूत करने का सही समय है।
धनु राशि (Sagittarius)
शुक्रवार यानी 04 अप्रैल का दिन धनु राशि वालों का व्यस्तता से भरा रहेगा। जिसके चलते थकान हो सकती है। आलस्य और लापरवाही भरा दिन भी रहेगा। काम में धैर्य बनाए रखें। छात्रों को थोड़ा और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
मकर राशि (Capricorn)
आज यानी शुक्रवार 04 अप्रैल के दिन मकर राशि के लोगों की रचनात्मकता निखरेगी। आपके घर में नवीकरण परियोजनाओं को शुरू करने का सही अवसर है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। वैसे में अपने खर्च को कम करें। कार्यस्थल में आपका पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी, सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान भी बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाए रखें।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज यानी 04 अप्रैल के दिन कुंभ जातक वालों को अपने आय व्यय में संतुलन बनाने की आवश्यकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अपने परिवार के सदस्यों के साथ सम्बद्ध मधुर रहेंगे। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने नए काम की योजना बनाएं।
मीन राशि(Pisces)
आज 02 अप्रैल शुक्रवार का दिन मीन राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहने वाला। नींद के कमी के कारण दिन सुस्त रहेगा। आपकी प्रगति में बाधा आएगी। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान कर सकते हैं। निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह अवश्य लें।