Holi Songs 2025: इन गानों के बिना अधूरा है होली का जश्न, आज ही अपने प्लेलिस्ट में कर लें शामिल...

इन गानों के बिना अधूरा है होली का जश्न, आज ही अपने प्लेलिस्ट में कर लें शामिल...
X
होली में चलाने के लिए कुछ गाने फ़िक्स हैं जो रंगों के त्यौहार के लिए सदाबहार माने जाते हैं। ऐसे में आइए आपको बताते हैं होली के लिए कुछ खूबसूरत गानों की लिस्ट...

Holi Songs 2025: हिन्दू धर्म का प्रमुख त्यौहार होली (Holi 2025) के आने में बस एक दिन का समय बाकी है। ऐसे में आज से ही लोगों की मौज मस्ती शुरू हो गई है। एक पर्व में लोग पुराने गिले शिकवे मिटाकर एक दूसरे को रंग - गुलाल लगाते हैं। इस दिन तरह - तरह के पकवान बनाए जाते हैं और पार्टी भी की जाती है। होली में चलाने के लिए कुछ गाने फ़िक्स हैं जो रंगों के त्यौहार के लिए सदाबहार माने जाते हैं। ऐसे में आइए आपको बताते हैं होली के लिए कुछ खूबसूरत गानों की लिस्ट जो आपके पार्टी की रौनक बना देंगे।

होली खेले रघुवीरा(बागवान)

होली आते ही जो सबसे पहला गाना सबके जवान में आता है वो है होरी खेले रघुबीरा। 22 साल पहले 2003 में रिलीज हुई फिल्म बागवान का गाना आज भी सदाबहार है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

जोगी जी धीरे - धीरे

आज से 43 साल पहले आई फिल्म नदिया के पार का यह गाना जोगी जी धीरे-धीरे आज भी होली का प्रमुख गाना बना हुआ है। इस गाने को आप भी अपने प्लेलिस्ट में रख सकते हैं।

आज ना छोड़ेंगे

लता मंगेशकर और किशोर कुमार की आवाज में फिल्म कटी पतंग का गाना आज ना छोड़ेंगे होली के दिन हर कहीं बजता दिखाई देता है। इस फिल्म में सुपरस्टार राजेश खन्ना ने मुख्य भूमिका निभाई थी। होली की पार्टी में यह गाना चार चांद लगाने वाला है।

रंग बरसे भीगे चुनर वाली

रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे... इस गाने को भी आप अपने प्लेलिस्ट में रख सकते हैं। साल 1981 में आई फिल्म सिलसिला का यह गाना है जिसे अभिताभ बच्चन और रेखा ने फिल्माया है। बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक हर किसी की पसंदीदा होली गानों की लिस्ट में ये गाना जरूर होता है।

बलम पिचकारी

साल 2013 में रणवीर और दीपिका की सुपरहिट फिल्म आई थी ये जवानी है दीवानी। इसी फिल्म में बलम पिचकारी गाना है जो आज भी सदाबहार होली गानों में गिना जाता है।

Tags

Next Story