World Malaria Day 2025: मलेरिया जैसी घातक बीमारी से रहना है सुरक्षित, तो खुद अपना लें ये अच्छी आदतें

मलेरिया जैसी घातक बीमारी से रहना है सुरक्षित, तो खुद अपना लें ये अच्छी आदतें
X
आज यानी 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जा रहा है। आइए इस दिन के इतिहास, महत्व और थीम के बारे में बारे में जान लेते हैं।

मलेरिया एक बेहद खतरनाक बिमारी मानी जाती है। समय रहते इसका ईलाज न कराया जाए तो इससे जान जाने का भी खतरा रहता है। इसी को देखते हुए 25 अप्रैल को हर साल विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। मलेरिया जैसे रोगों को कम करना हमारे खुद के हाथ में होता है। तो आइए विश्व मलेरिया दिवस के खास मौके पर इसे कंट्रोल करने के उपाय के साथ- साथ इस दिन के इतिहास, महत्व और थीम के बारे में बारे में जान लेते हैं।

विश्व मलेरिया दिवस का इतिहास

विश्व मलेरिया दिवस इतिहास की बात करें तो साल 2007 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक संस्था वर्ल्ड हेल्थ असेंबली ने इसे मनाने की बात कही। हालांकि इससे पहले अफ्रीका में मलेरिया डे मनाया जाता था। क्योंकि वह हिस्सा ग्लोब में सबसे ज्यादा गर्म माना जाता है और गर्म क्षेत्रों में ही मलेरिया जैसी बीमारियां पाई जाती हैं। 2007 के बाद इसे गंभीरता से लिया गया और इसे अंतरराष्ट्रीय स्वरूप दे दिया गया।

विश्व मलेरिया दिवस 2025 की थीम और महत्व

अंतरराष्ट्रीय मलेरिया दिवस 2025 की थीम "मलेरिया हमारे साथ समाप्त होता है: पुनर्निवेश, पुनर्कल्पना, पुनर्जीवन" (Malaria ends with us: Reinvestment, Reimagination, Revival) रखी गई है। इस थीम के साथ सरकारों और संगठनों के अलावा आम लोगों से भी इस अभियान का हिस्सा बनने को कहा गया है।

इस दिवस के दिन मलेरिया के रोकथाम, वैक्सीन एवं अन्य कई चीजों को लेकर चर्चा की जाती है। इस दिन लोगों को मलेरिया के लक्षण, बचाव और इलाज की जानकारी दी जाती है।

मलेरिया से बचने के लिए क्या करें?

  1. नीम और तुलसी के पत्तों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करके मलेरिया से बचा जा सकता है।
  2. किसी भी रोक से लड़ने के लिए इम्युनिटी बढ़ाने वाले फूड्स जैसे नीबूं, चुकंदर आदि खाना चाहिए।
  3. रोज घर की साफ- सफाई करना अत्यंत आवश्यक हो जाता है।
  4. मलेरिया से बचने के लिए ख़ुद के शरीर को भी साफ- सुथरा रखने की आवश्यकता होती है।
  5. इसके अलावा अगर आपको बुख़ार, कंपकंपी और थकान महसूस हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

Tags

Next Story