विश्व जल दिवस 2025: किस देश में मिलता है पीने का सबसे साफ पानी? भारत की स्थिति देखकर चौंक जाएंगे आप

पानी हमारे जीवन की सबसे मूलमूत आवश्यकता है। पानी के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की सकती। कहने को तो पृथ्वी में 70 फीसदी पानी है लेकिन पीने का पानी 1 फीसदी से भी कम है। ग्लोबल वॉर्मिंग और बढ़ते प्रदूषण के चलते पीने के साफ़ पानी की और भी ज्यादा क़िल्लत होते जा रही है। आज यानी 22 मार्च को दुनिया भर में विश्व जल दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कुछ ऐसे देश के बारे में जहां पीने का पानी आसानी से मिल जाता है।
क्यों मनाया जाता है विश्व जल दिवस?
साफ़ पीने के पानी के बढ़ती कमी को दिखाते हुए हर साल 22 मार्च को जल संरक्षण दिवस मनाया जाता है। दुनिया भर के दो अरब से ज्यादा लोग पीने का साफ़ पानी नहीं पी पाते। यही नहीं रिपोर्ट की माने तो हर दो मिनट में पांच साल से कम उम्र के एक बच्चे की मौत अस्वच्छ पानी पीने से होती है। इस साल 2025 में विश्व जल दिवस की थीम ग्लेशियर संरक्षण है।
दुनिया में सबसे स्वच्छ पेयजल वाले शीर्ष 10 देश
जब स्वच्छ पेयजल की बात आती है, तो यूरोप में हम बहुत भाग्यशाली हैं। दुनिया में सबसे स्वच्छ पेयजल वाले शीर्ष 10 देश सभी यूरोप में हैं। इन देशों में अक्सर बहुत स्वच्छ और शुद्ध जल स्रोतों तक पहुँच होती है, जैसे कि पहाड़ी झीलें, और पानी को अच्छी तरह से उपचारित करने के लिए वित्तीय संसाधन और तकनीक होती है। इसलिए नीचे सूचीबद्ध देशों में, नल के पानी में रोगजनकों या विषाक्त पदार्थों के बारे में चिंतित होने की वास्तव में कोई आवश्यकता नहीं है।
ये हैं दुनिया के सबसे साफ पीने के पानी वाले देश:
- ऑस्ट्रिया
- फ़िनलैंड
- ग्रीस
- आइसलैंड
- आयरलैंड
- माल्टा
- नीदरलैंड
- नॉर्वे
- स्विट्जरलैंड
- यूनाइटेड किंगडम
साफ पीने के पानी के मामले में भारत की स्थिति
साफ़ पीने के पानी के मामले में भारत की स्थिति कुछ अच्छी नहीं है। इस लिस्ट में हमारे देश का 139वां स्थान है। वहीं पानी की खपत के मामले में भारत 10वें नंबर पर आता है। इस लिस्ट में पाकिस्तान का नाम 144वें नंबर पर और चीन का नंबर 54वें स्थान पर आता है।