Delhi Election Results: सत्य कभी पराजित नहीं होता, भारी बहुमत से जीत रही बीजेपी - दिल्ली चुनाव रिजल्ट पर CM मोहन यादव

X
By - Deeksha Mehra |8 Feb 2025 7:04 AM
Reading Time: CM Mohan Yadav on Delhi Election Results : नई दिल्ली। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर वोट काउंटिंग जारी है। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्या मंत्री मोहन यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि, सत्य कभी पराजित नहीं होता। दिल्ली में भाजपा भारी बहुमत से जीत रही है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, प्रधानमंत्री जिस तरह से लोक कल्याण की भावना के साथ शासन कर रहे हैं, दिल्ली की जनता ने भी उन पर विश्वास जताया है। पहले हरियाणा, फिर महाराष्ट्र और अब दिल्ली, यह सिलसिला जारी रहेगा। मेरी तरफ से बधाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की, भाजपा भारी बहुमत से जीत रही है।
Next Story