Home > राज्य > मध्यप्रदेश > उज्जैन > Ujjain महाकाल मंदिर के पुरोहित समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा का निधन, सीएम ने जताया दुःख

Ujjain महाकाल मंदिर के पुरोहित समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा का निधन, सीएम ने जताया दुःख

Ujjain News : गुरुवार सुबह से ही उनकी तबियत खराब थी। मंदिर में प्रवेश करने से पहले ही वे बेसुध हो गए।

Ujjain महाकाल मंदिर के पुरोहित समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा का निधन, सीएम ने जताया दुःख
X

Ujjain महाकाल मंदिर के पुरोहित समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा का निधन

Ujjain : मध्यप्रदेश। महाकाल मंदिर के पुरोहित समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा का गुरुवार को निधन हो गया। वे 63 वर्ष के थे। गुरुवार सुबह से ही उनकी तबियत खराब थी। मंदिर में प्रवेश करने से पहले ही वे बेसुध हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया जहां डॉक्टर्स द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकाल मंदिर पुरोहित समिति के अध्यक्ष की मृत्यू पर दुःख जताया है।

सीएम ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति के अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं परिजनों को यह गहन पीड़ा सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ। विनम्र श्रद्धांजलि!';

महाकाल मंदिर के पुजारी ने बताया कि, बीते दो दिन से शर्मा जी की तबियत खराब थी। सुबह वे घर से मंदिर आए तो उनकी तबियत कुछ ठीक नहीं थी। मंदिर में प्रवेश के पहले ही वे बेसुध हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Updated : 23 May 2024 7:14 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Gurjeet Kaur

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top