- Home
- /
- देश
- /
- उत्तरप्रदेश
- /
- आगरा
चुनाव से पहले एक लाख से अधिक लोगों को किया जाएगा पाबंद..कहां पर..पढ़े..!

आगरा। आगरा जोन में 1.62 लाख से अधिक लोगों से पुलिस को खतरा है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में यह लोग व्यवधान पैदा कर सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस इन लोगों को पाबंद करने की तैयारी कर रही है। इन लोगों से 50 हजार से अधिक के मुचलका भरवाए जा रहे हैं। इन पर पुलिस अलग से नजर भी रख रही है।
आगरा जोन में आगरा, मथुरा, फतेहपुर सीकरी, अलीगढ़ लोकसभा सीट पर मतदान 18 अप्रैल को होगा। वहीं एटा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में 23 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अपराधियों, शरारती तत्वों, बवालियों पर शिकंजा कस रही है। फरार मुल्जिमों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। वारंटियों की धरपकड़ की जा रही है। शांति भंग की आशंका पर इन लोगों को चिह्नित कर पाबंद करने की कार्रवाई की जा रही है। लाइसेंसी शस्त्रों को जमा करने की कार्रवाई तक की जा रही है। जोन में चुनाव में गड़बड़ी करने की आशंका पर पाबंद करने की कार्रवाई की बात की जाए तो आगरा सबसे आगे है। 10 मार्च से 29 मार्च तक 28896 लोगों के खिलाफ पाबंद (107-116 सीआरपीसी) करने की कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं जोन में सबसे कम कासगंज में 11736 लोग पाबंद किए गए हैं। वहीं जोन में 78 शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी गई है। आगरा में 27, मथुरा में 12, मैनपुरी में पांच, अलीगढ़ में तीन, हाथरस में 22 और कासगंज में नौ लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। पुलिस ने लाइसेंसी शस्त्र धारकों का सत्यापन किया था। इसमें कुछ शस्त्र लाइसेंस धारक मृत मिले। कई लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करते पाए गए।