- Home
- /
- देश
- /
- उत्तरप्रदेश
- /
- आगरा
सात अप्रैल को आयोजित होगा 'विशाल शाखा संगम'

आगरा। व्यक्ति निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा प्रतिदिन शाखा लगायी जाती है। व्यक्ति निर्माण का कार्य व्यवस्थित शाखा से ही संभव है। यही एकमेव मार्ग राष्ट्र के परम वैभव के मार्ग को प्रशस्त करता है और समय-समय पर शाखा को व्यवस्थित करने के प्रयोग संघ के स्वयंसेवकों द्वारा किए जाते हैं। ऐसा ही एक अभिनव प्रयोग नूतन नव वर्ष के उपलक्ष्य में 7 अप्रैल, रविवार को आगरा विभाग द्वारा 'विशाल शाखा संगम' का आयोजन किया जा रहा है।
आगरा विभाग में पहली बार तीन अलग-अलग स्थान पर अनेक नगरों की संयुक्त शाखा लगायी जा रहीं हैं। इसमें वर्ष प्रतिपदा कार्यक्रम में वर्ष में एक बार होने वाले आद्य सरसंघचालक प्रणाम भी होगा। कार्यक्रम तीनों महानगरों छावनी, पूर्वी व पश्चिम में अलग-अलग स्थान पर होगा। कार्यक्रम में पूर्ण गणवेश में दंड सहित स्वयंसेवकों की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में गीत, सुभाषित, योगाभ्यास, मंत्र सहित सूर्य नमस्कार, चार व्यायाम योग, चार आसन (ताड़ासन, उत्कटासन, वीरभद्र प्रकार एक व त्रिकोणासन), दंड, नियुद्ध, पदविन्यास, आचार विभाग चारों में से कुछ एक, समता, बौद्धिक कार्यक्रम, परिचय, गणगीत, खेल (आयु के अनुसार) आदि का प्रदर्शन किया जाएगा।
इस प्रकार रहेगा कार्यक्रम
पश्चिम महानगर
रविवार प्रातः 7.30 बजे
स्थान-सुनारी, शास्त्रीपुरम
अध्यक्ष-अनिल महाजन
मुख्यवक्ता-ईश्वरदयाल जी, क्षेत्र धर्मजागरण प्रमुख
पूर्वी महानगर
रविवार प्रातः 7.30 बजे
स्थान-आगरा काॅलेज मैदान
अध्यक्ष-डाॅ. संदीप अग्रवाल
मुख्यवक्ता-कर्मवीर जी, सह प्रांत प्रचारक, ब्रज।
छावनी
रविवार प्रातः 7.30 बजे
स्थान-जोनल पार्क, फेस—फसे -2 ताजनगरी
अध्यक्ष-सतीश चंद्र मांगलिक
मुख्यवक्ता-आलोक जी, क्षेत्र प्रचारक।