- Home
- /
- देश
- /
- उत्तरप्रदेश
- /
- आगरा
आगरा-सोशल मीडिया पर गलत जानकारी दी तो दर्ज होगा केस

By - स्वदेश आगरा |22 March 2020 7:41 PM IST
Reading Time: आगरा। जनता कर्फ्यू को लेकर पुलिस खासी सर्तक है। सोशल मीडिया पर गलत जानकारी देने व जनता को गुमराह करने वालों पर पुलिस निगाह रखे हुए है। आईजी रेंज ए सतीश गणेश ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कोरोना वायरस के संबंध में सोशल मीडिया पर चल रहे संदेशों पर नजर रखी जाए। अगर कोई गलत जानकारी पोस्ट करता है या साझा करता है तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। सबसे पहले इस जानकारी को डिलीट कराया जाए। लोगों को जागरूक भी किया जाए कि वे गलत जानकारी न तो पोस्ट करें और न ही कहीं से आने पर फॉरवर्ड करें। जहां तक संभव हो कोरोना वायरस के संबंध में सही जानकारी देकर लोगों को जागरूक करें।
Next Story