- Home
- /
- देश
- /
- उत्तरप्रदेश
- /
- आगरा
रामभक्तों के खून से होली खेलने वाले कर रहे हैं दुष्प्रचार-केशव प्रसाद मौर्य

आगरा। उप्र के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को आगरा के प्रवास पर थे। यहां उन्होंने आगरा व मथुरा में 483 करोड़ रु. के कार्यों का शिलान्यास व लोकर्पण किया। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने पूर्व की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार ने राम भक्तों के खून से होली खेली है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में राम को काल्पनिक बताया था।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर के नाम पर विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है। फर्जी अफवाह फैलाई जा रही हैं लेकिन राम भक्त अपनी जगह पर अडिग हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनता यह सब अच्छी तरीके से समझती है। विरोधी यह इसलिए अफवाह फैला रहे हैं कि ठीक एक साल के बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहा है, लेकिन विरोधियों की विचार किसी भी रूप में सफल नहीं होगा। भाजपा ने 4 साल में जो कार्य किए हैं वह जनता के समक्ष हैं। मैं जनता से कहना चाहता हूँ कि ऐसे राम विरोधी लोगों की बातों और अफवाहों पर ध्यान न दें।