बरेली में भाजपा के चुनाव पर्यवेक्षक पंकज सिंह ने आंकी जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों की हैसियत

बरेली में भाजपा के चुनाव पर्यवेक्षक पंकज सिंह ने आंकी जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों की हैसियत
भाजपा के दस दावेदारों में है जिलाध्यक्ष पद पर आगे निकलने की होड़

बरेली। चुनाव पर्यवेक्षक पंकज सिंह ने सर्किट हाउस में मौजूद रहकर भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की हैसियत का आकलन किया। जिलाध्यक्ष के दस दावेदारो ने उनसे एक एक कर मुलाकात की। बड़े नेता भी अपने खास उम्मीदवारों को जिलाध्यक्ष बनवाने के लिए सर्किट हाउस में डटे रहे। सभी दावेदारो की टोह लेने के बाद पंकज सिंह दिल्ली रवाना हो गए। चुनाव पर्यवेक्षक दिल्ली जाकर भाजपा हाईकमान को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।

भाजपा के अंदर जुलाई महीने में ही नया जिलाध्यक्ष चुना जाएगा। वर्तमान जिलाध्यक्ष पवन शर्मा की दोबारा भी इस पद पर मजबूत दावेदारी है। मगर, बीते कई दिनों से वह विवादों में हैं। उनके अलावा जिलाध्यक्ष पद पर दस अन्य भाजपा नेताओं ने भी जिला अध्यक्ष पद पर आवेदन किया है। बुधवार को चुनाव पर्यवेक्षक पंकज सिंह दावेदारो की हैसियत जानने के लिए बरेली आए थे। वह देर शाम तक सर्किट हाउस में रुके रहे। इस दौरान उनसे मिलने के लिए भाजपा नेताओं की भीड़ लगी रही। पंकज सिंह ने सभी दावेदारों से अलग अलग कमरे में बुलाकर मुलाकात की। उनसे सवाल जवाब भी हुए। कुछ दावेदारों ने चुनाव पर्यवेक्षक के सवालों के संतोषजनक जवाब भी दिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, मेयर उमेश गौतम समेत विधायकों ने उनका सर्किट हाउस में बुके देकर स्वागत किया। भाजपा के बड़े नेता अपना जिला अध्यक्ष बनवाने के लिए लाबिंग करते भी दिखे।

पवन शर्मा और नरेन्द्र गंगवार के बीच है कांटे की लड़ाई


राजनीतिक सूत्रों के अनुसार बरेली में भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए वैसे तो दस दावेदार हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला वर्तमान जिलाध्यक्ष पवन शर्मा और जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र गंगवार के बीच है। भाजपा जिलाध्यक्ष पद को लोकसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि बरेली लोकसभा सीट पर अगर भाजपा कोई नया चेहरा लाती है तो वर्तमान जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र गंगवार की ताजपोशी जिलाध्यक्ष पद पर हो सकती है। वहीं अगर पुराने चेहरे को ही लोकसभा चुनाव लड़ाने की मंशा पार्टी की है तो वर्तमान जिला अध्यक्ष पवन शर्मा को फिर से यह ज़िम्मेदारी दी जा सकती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा लोकसभा चुनाव की दृष्टि से किया रणनीति अपनाती है। इसी के तहत नया जिलाध्यक्ष तय होगा।

Next Story