- Home
- /
- देश
- /
- उत्तरप्रदेश
- /
- आगरा
वीर महाराणा प्रताप के नाम से पहचाना जायेगा करहल चौराहा

X
By - स्वदेश आगरा |15 July 2023 9:26 PM IST
Reading Time: संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने किया महाराणा प्रताप के विशाल मूर्ति का अनावरण
मैनपुरी। नगर के करहल चैराहा के पहचान अब वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप चैक से होगी। शनिवार को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने चैराहे पर महाराणा प्रताप की विशाल मूर्ति का अनावरण पुष्पवर्षा के बीच किया।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि नगर के मुख्य चैराहों पर जल्द ही अन्य महापुरुषों की मूर्तियां स्थापित होंगी, 2 माह के अंदर विकास भवन के समीप बृहद आॅडिटोरियम, म्यूजियम, संग्रहालय के निर्माण का कार्य प्रारंभ होगा, जनपद के 36 पुरातात्विक महत्व के स्थलों, मंदिरों के पर्यटन विकास का कार्य कराया जायेगा।
इस अवसर पर डीएम अविनाश कृष्ण सिंह, एसपी विनोद कुमार, पूर्व विधायक अशोक सिंह चैहान, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चैहान, नगर पालिका अध्यक्ष संगीता आलोक गुप्ता, रामबाबू कुशवाह आदि ने भी विचार व्यक्त किये।
Next Story