- Home
- /
- देश
- /
- उत्तरप्रदेश
- /
- आगरा
आज आगरा-मथुरा के दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

X
By - स्वदेश आगरा |25 July 2023 8:56 PM IST
Reading Time: -मेट्रो निर्माण कार्य का निरीक्षण और जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुधवार को ब्रज क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 1.45 बजे लखनऊ से राजकीय विमान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर उतरेंगे और यहां से हेलीकॉप्टर से मथुरा के लिए प्रस्थान करेंगे। मथुरा से शाम 5.35 बजे मुख्यमंत्री का खेरिया एयरपोर्ट पर आगमन होगा। शाम 5.50 बजे योगी सीधे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। शाम 6 बजे से 6.30 बजे तक जनप्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। उसके बाद 6.30 से 7 बजे तक प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। शाम 7 बजे सीएम योगी आगरा मेट्रो निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। वहां से सीधे मुख्यमंत्री खेरिया एयरपोर्ट पहुंचकर राजकीय वायुयान से लखनऊ रवाना हो जाऐंगे।
Next Story