भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात
कॉलेज प्रबंधक और कार्यकर्ताओं में फूल मालाओं से किया जोरदार स्वागत

सादाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनने के लिए रविवार को आगरा रोड सादाबाद स्थित सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल में प्रबंधक रामेश्वर सिंह जैसवाल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने सहभागिता की। उनका प्रबंधक और उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। तदुपरांत, प्रदेश उपाध्यक्ष ने कॉलेज में टेलीविजन पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर मन की बात के 103 वें एपिसोड को सुना और देखा।

प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए स्वतंत्रता दिवस पर फिर से हर घर तिरंगा फहराने और हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं पर दुख जताते हुए लोगों से जल संरक्षण करने का आह्वान किया है। इस मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं में दिनेश त्यागी, पूर्व चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, महेंद्र सिंह आचार्य, संजीव पाराशर, राजेंद्र प्रधान, राजकुमार प्रधान, ओमवीर प्रधान, एड. सुरेंद्र पाराशर, प्रीति चौधरी, हेमंत गौतम, डॉक्टर योगेश शर्मा, राजीव पाराशर, गगन पाराशर, सुधीर गर्ग, मुन्ना पाटिया, एड. वीरेंद्र मित्तल, निरंजन प्रसाद जयसवाल, प्रभात पचौरी, अनिल पचौरी, दिनेश शाह आदि थे।

Next Story