गिरिराज पर्वत पर शिला से कुचल कर ग्वाला की हत्या

गिरिराज पर्वत पर शिला से कुचल कर ग्वाला की हत्या
भेड़ बकरी चराने गया था 65 वर्षीय मंगल पुत्र सीरिया

गोवर्धन। गिरिराज पर्वत पर भेड़ बकरी चराने गए वृद्ध ग्वारिया की शिला से कुचल कर हत्या कर दी। मंगलवार तड़के उसका शव गिरिराज पर्वत पर ग्रामीणों ने देखा तो सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। एसपी ग्रामीण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक विधि विज्ञान टीम बुलाकर साक्ष्य संकलित किए। इसके उपरांत मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे कर पोस्ट मार्टम को भेज दिया। मृतक अर्द नग्न अवस्था में और मुंह में कपड़ा भरा था, सिर और शरीर पर जख्मों के निशान थे। सोमवार को मंगल (65) पुत्र सिरिया निवासी अन्यौर घर से भेड़ बकरी चराने गया था। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी।

रात में उसका कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार तड़के अन्यौर के ग्रामीणों को जानकारी मिली कि उसकी गिरिराज पर्वत पर शिला से कुचल कर हत्या कर दी है। शव पर्वत के ऊपर पड़ा है। इसकी जानकारी मिलते बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण त्रिगुन बिसेन,सीओ राम मोहन शर्मा, इंस्पेक्टर क्राइम देवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। विधि विज्ञान फोरेसिंक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। इसके उपरांत पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक अर्द्ध नग्न अवस्था और उसके मुंह में कपड़ा भरा हुआ था। उसकी बेरहमी से कुचल कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। शरीर पर जख्मों के निशान बने थे।

Next Story