बारिश के चलते चंबल नदी का एक मीटर बढ़ा जलस्तर

बारिश के चलते चंबल नदी का एक मीटर बढ़ा जलस्तर

आगरा। मानसून शुरू होते ही मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। जिसे लेकर आगरा के बाह में चंबल नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी गई है। रविवार को पिनाहट चंबल नदी घाट पर नदी का जलस्तर 1 मीटर तक बढ़ गया।

चंबल नदी में पानी बढ़ने और बाढ़ की संभावना को लेकर पक्के पुल निर्माण में लगी मशीनरी को पुल के कर्मचारियों द्वारा धीरे-धीरे हटाना शुरू कर दिया गया है। ताकि अचानक बाढ़ आने पर मशीनों को यथा स्थान पर ना छोड़ना पड़े। पहले से ही ऊंचे स्थानों पर मशीनों को ले जाया जा रहा है। वहीं चंबल नदी में जलस्तर बढ़ने से स्टीमर नदी के किनारे नहीं लगने से यात्रियों को 50 मीटर पहले ही पानी में उतरना पड़ रहा है। जिससे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को आवक बंद करने वाले यात्री को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नदी के जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण यात्रियों की परेशानी जरूर बढ़ गई है।

Next Story