45 साल बाद शहर की सड़कों पर आया यमुना का पानी

45 साल बाद शहर की सड़कों पर आया यमुना का पानी
बेलनगंज स्ट्रैची ब्रिज के नीचे कई फुट भरा पानी, दयालबाग के कई इलाके भी डूबे

आगरा। यमुना रौद्र रूप धारण कर चुकी है। यमुना का पानी अब सड़कों पर आ गया है। यमुना किनारे बेलनगंज मैं रोड पर पानी भर गया है। यमुना लो फ्लड लेवल से ऊपर बह रही है। पानी भरने के कारण जाम की स्थिति पैदा हो गई है।।इसके अलावा निचले इलाकों में भरने भर गया है। दयालबाग में खेतों में पानी भर गया है। वहीं, ताजगंज शमशान घाट भी डूब गया है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में बाढ़ ने हालात खराब कर दिए हैं। आगरा में भी अब यमुना विकराल हो गई है। रविवार सुबह यमुना का जलस्तर 495.80 फीट तक पहुंच गया है। यो लो फ्लड लेवल से ऊपर है। लो फ्लड लेवल 495 फीट है। लो फ्लड लेवल पार करते ही यमुना का पानी अब शहर में घुसने लगा है स्ट्रैची ब्रिज के नीचे के नीचे कई फुट पानी भर गया है।

ऐसे में यातायात प्रभावित हो गया है। प्रशासन ने पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। दोपहिया वाहनों को बेलनगंज होकर गुजारा जा रहा है। लोगों ने बताया कि यहां पर 1978 में बाढ़ में पानी आया था। उसके बाद अब यहां तक पानी आया है। अगर जलस्तर और बढ़ता है तो पानी शहर में घुस जाएगा। इससे परेशानी हो सकती है। दयालबाग के कई इलाकों में खेतों में पानी भर गया है। फसल डूब गई है। वहीं, ताजगंज शमशान घाट में भी पानी भर गया है। इस कारण वहां पर अंतिम संस्कार में परेशानी आ रही है। शमशान घाट में बने नए प्लेटफॉर्म पर अंतिम संस्कार किए जा रहे हैं। अगर जलस्तर और बढता तो इलेक्टिक शव दाह गह पर ही अंतिम संस्कार हो सकेंगे।

मोतीगंज और ट्रांसपोर्ट व्यापारियों में खलबली

स्ट्रैची ब्रिज के नीचे पानी आने से मोतीगंज और ट्रांसपोर्ट व्यापारियों में खलबली है। प्रशासन ने तीन दिन पहले ही यमुना किनारे के व्यापारियों को बाढ़ की संभावना के चलते गोदाम खाली करने के लिए कहा था। मोतीगंज के करीब 40 व्यापारियों ने गोदाम भी खाली कर दिए थे। मगर, ट्रांसपोर्ट गोदाम खाली नहीं हुए थे। ऐसे में अब सड़क पर पानी आने के बाद ट्रांसपोर्ट कारोबारी परेशान हैं।

Next Story