अयोध्या में दलित युवती की नृशंस हत्या मामला: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिजनों से की फोन पर बात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिजनों से की फोन पर बात
X

अयोध्या। अयोध्या में दलित युवती की नृशंस हत्या के मामले ने प्रदेश में सनसनी फैला दी है। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा संज्ञान लेते हुए मृतका के परिजनों से फोन पर बात की और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंत्री मन्नू कोरी पहले ही मृतका के घर पहुंचकर परिवार से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने का भरोसा दिलाया। इस घटना को लेकर सांसद अवधेश प्रसाद की प्रेस वार्ता भी चर्चा में रही, जहां वे भावुक हो गए। लेकिन भाजपा नेताओं ने इसे राजनीतिक नौटंकी करार दिया। भाजपा ने आरोप लगाया कि अवधेश प्रसाद मिल्कीपुर चुनाव में संभावित हार को देखते हुए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।

प्रशासन का कहना है कि जल्द ही सभी अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।

आखिर क्या है पूरा मामला :

धर्म नगरी अयोध्या में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां युवती की रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसके शव को नग्न अवस्था में नाले में फेंक दिया। दरिंदों ने लड़की की दर्दनाक तरीके से हत्या की। उसके हाथ-पैर तोड़ दिए, दोनों आंखें फोड़ दी और प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला दिया। परिजनों ने बेटी के साथ रेप किए जाने का भी आरोप लगाया है। रुह कपां देने वाला यह मामला अयोध्या कोतवाली के सहनवा गांव का है।

बता दें कि हैवानों ने दलित लड़की के साथ दरिंदगी की सारी हदों को पार दिया। उसके शरीर पर ब्लेड से कई वार किए गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी 22 साल की बिटिया 30 जनवरी की रात को भागवत सुनने गई थी। रात करीब 11 बजे तक वो घर पर नहीं आई। परिजनों और गांव के लोगों ने सुबह तक उसकी खोज की, लेकिन वो नहीं मिली। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। खोजबीन के दौरान खून के निशान और लड़की के कपड़े मिले। परिजनों ने बताया कि पुलिस ने उस जगह की फोटो वीडियो बनाई और चलाई।

परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह उनके घर के लोग फिर से उसको खोजने निकले। इसी बीच उन्हें नाले में लड़की का शव दिखाई दिया। उसके बदन से सारे कपड़े गायब थे और हाथ-पैर बंधे हुए थे। परिजनों ने बताया कि लड़की के शव को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि उसका हाथ-पैर टूटा हुआ था और आंख फोड़ दी गईं। ब्लेड से उसके चेहरे और शरीर पर कई जगह जख्म के निशान थे। उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला गया था।

Tags

Next Story