- Home
- /
- देश
- /
- उत्तरप्रदेश
- /
- लखनऊ
अखिलेश यादव ने कृषि आंदोलन को बताया केंद्र सरकार की विफलता

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को अमीरों का मित्र बताया है। इसके साथ ही कहा है कि पूंजीपति प्रायोजकों का समर्थन करते हुए भाजपा किसान, मजदूर के विरूध्द काम कर रही है। किसान आंदोलन भाजपा सरकार की विफलता का जीवंत स्मारक है।
शुक्रवार को अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे आंदोलन का एक महीना पूरा हो रहा है। भाजपा अपने प्रिय अमीर मित्रों व पूंजीपति प्रायोजकों का समर्थन करते हुए ऐसे रास्ते पर चल पड़ी है, जो किसान, मजदूर, निम्न व मध्यमवर्ग सबके विरूद्ध जाता है। किसान आंदोलन भाजपा सरकार की विफलता का जीवंत स्मारक है।
आज कृषि-कानूनों के ख़िलाफ़ हो रहे आंदोलन का एक महीना पूरा हो रहा है. भाजपा अपने प्रिय अमीर मित्रों व पूंजीपति प्रायोजकों का समर्थन करते हुए ऐसे रास्ते पर चल पड़ी है जो किसान, मज़दूर, निम्न व मध्यवर्ग सबके विरुद्ध जाता है.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 25, 2020
किसान-आंदोलन भाजपा सरकार की विफलता का जीवंत स्मारक है.