बाबा साहब जयंती से अपना दल (एस) शुरू करेगा प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान: पार्टी के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने मासिक समीक्षा बैठक में बनाई रणनीति…

पार्टी के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने मासिक समीक्षा बैठक में बनाई रणनीति…
X

लखनऊ। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जयंती से अपना दल (सोनेलाल) अपना सदस्यता अभियान शुरू करेगा। विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों की जल्द घोषणा की जाएगी। प्रभारी घोषित होते ही विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी प्रवास करेंगे।

इस दौरान पार्टी के लिए नए कार्यकर्ताओं की खोजबीन शुरू की जाएगी। यह जानकारी पार्टी के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने मासिक समीक्षा बैठक में बुधवार को दी। उन्होंने इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं भावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया सिंह पटेल संसद सत्र होने के कारण बैठक में शामिल नहीं हो सकीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के लिए अपना संदेश भेजा था।

अपना दल (एस) राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने बुधवार को पार्टी की मासिक समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान किसान मंच के राष्ट्रीय सचिव वासुदेव पटेल मुख्य अतिथि रहे।

जिलाध्यक्ष एवं विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। संगठन को मजबूत करने के लिए दिशा निर्देश दिए। पार्टी के विधायक, राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

संगठन को जिले में मजबूत करने के लिए हर महीने जिला अध्यक्षों की समीक्षा बैठक करने का निर्णय लिया गया। संसद सत्र में शामिल होने के कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया सिंह पटेल बैठक में शामिल नहीं हो सकीं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को दिल्ली से संगठन को मजबूत करने का दिशा निर्देश दिया।

समीक्षा बैठक के दौरान भारी संख्या में सपा, बसपा एवं अपना दल कमेरावादी के नेताओं ने अपना दल (एस) की सदस्यता ग्रहण की। मंच पर प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार पाल, राष्ट्रीय महासचिव आरबी सिंह, जमुना प्रसाद सरोज, नागेंद्र प्रताप सिंह, राष्ट्रीय सचिव गिरजेश पटेल, विनोद गंगवार, एसपी कुरील, ⁠केके पटेल, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रेखा वर्मा, राम लखन पटेल, नेता विधानमंडल दल राम निवास वर्मा, विधायक जय कुमार सिंह जैकी, आरके पटेल, रश्मि आर्य, सरोज कुरील, जीत लाल पटेल, शफीक अहमद अंसारी, डॉ.सुरभि, यूपी एससी/एसटी आयोग के सदस्य रमेश कुंडे, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य करुणाशंकर पटेल समेत सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


एसपी कुरील बने एससी/एसटी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष : पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव सिंह राठौर ने 'स्वदेश' को बताया कि राष्ट्रीय सचिव एसपी कुरील को एससी/एसटी मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। 14 अप्रैल बाबा साहब की जयंती के साथ पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू होगा। शुरुआत 14 अप्रैल को शाहजहांपुर से होगी। जल्द ही विधानसभा क्षेत्र के प्रभारियों की घोषणा होगी। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारियों के प्रवास होंगे। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल 28 अप्रैल को अपना जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ लखनऊ कैंप कार्यालय पर मनाएंगी।

Next Story