- Home
- /
- देश
- /
- उत्तरप्रदेश
- /
- लखनऊ
मुलायम सिंह से मिलने पहुंचे राजा भैया, राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज

X
By - स्वदेश डेस्क |25 Nov 2021 1:30 PM IST
Reading Time: लखनऊ। प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर भेंट की। राजा भईया ने मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई दी।
राजा भईया के मुलायम सिंह यादव से मुलाकात के बाद उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। राजनीतिक गलियारे में फोटो देखने वाले एक नये गठबंधन के कयास लगा रहे हैं। राजा भईया की पार्टी जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को लेकर बयानबाजी भी शुरू हो गयी। कुंडा से विधायक और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष राजा भईया ने मीडिया के सामने कहा कि वह नेताजी के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई देने आये हैं। उनसे मिल कर जन्मदिन की बधाई दी है। इसके अलावा कोई और चर्चा की बात सही नहीं है।
Next Story