MLA Bedi Ram's House Video Lucknow: 40-40 लोगों को नौकरी दिलवाई हैं, कई राज्यों में भर्तियां करवाता हूं, जॉइनिंग न होने पर पैसे मांगने पहुंचे युवक ने बनाया विधायक का वीडियो,देखें वीडियो

MLA Bedi Rams House Video Lucknow: 40-40 लोगों को नौकरी दिलवाई हैं, कई राज्यों में भर्तियां करवाता हूं, जॉइनिंग न होने पर पैसे मांगने पहुंचे युवक ने बनाया विधायक का वीडियो,देखें वीडियो
Bedi Ram's House Video Lucknow: वीडियो में बैठा व्यक्ति सुभासपा विधायक बेदी राम युवक है जो वीडियो में धड़ल्ले से ये कहते हुए दिखाई दे रहे हैं सब कुछ आसान है अब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक बेदी राम का नाम तत्तकाल में हुए पेपर लीक से भी जोड़ कर देखा जाने लगा है।

Bedi Ram's House Video Lucknow: लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भले ही प्रतियोगी परिक्षाओं के लीक होने का मामला शांत हो गया हो पर उसके आग की चिंगारी अभी भड़क ही रही है। एक बार भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक विधायक 40-40 लोगों को नौकरी लगवाने और कई राज्यों में भर्तियां करवाने की बात कर करते दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, वीडियो में बैठा व्यक्ति सुभासपा विधायक बेदी राम युवक है जो वीडियो में धड़ल्ले से ये कहते हुए दिखाई दे रहे हैं सब कुछ आसान है अब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक बेदी राम का नाम तत्तकाल में हुए पेपर लीक से भी जोड़ कर देखा जाने लगा है। वीडियो में बैठा आदमी विधायक बेदी राम युवक से पेपर और लेन-देन की बात कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कुछ युवक पेपर लीक के लिए विधायक के पास लेने पहुंचे हैं। साइड में बैठा व्यक्कि विधायक से पैसा मांग रहा है। इसी बात को लेकर विधायक और अभ्यर्थियों के बीच बहस भी सुनाई दे रही है। वीडियो में बेदी राम कहते हैं- मैं बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश कई राज्यों में भर्ती कराता हूं। एक-एक परीक्षा में 40-40 लोगों की भर्ती कराता हूं। वह साथ बैठे व्यक्ति से यह भी कह रहे हैं कि मेरा नाम मत लेना।

नौकरी ना लगवाने पर वायरल कर दिया वीडियो

बता दें कि ये वीडियो यूपी में हुए पेपर लीक से पहले का बताया जा रहा है। जिस व्यक्ति ने यह वीडियो बनाया है वह जौनपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। करीब 3 महीने पहले वह बेदी राम से मिलने उनके गाजीपुर वाले घर पहुंचा। वहां उसने बेदी राम से हुई बातचीत का वीडियो बना लिया। इसके बाद वह लगातार विधायक से अपने पैसे मांग रहा था। मगर, विधायक कोई जवाब नहीं दे रहे थे। विधायक युवक से मिलने से भी कतरा रहे थे। एक-दो दिन पहले भी युवक ने विधायक से मिलने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ। इसी के बाद उसने वीडियो वायरल कर दिया।

Tags

Next Story