सीएम योगी आवास के सामने आत्महत्या करने वाली महिला की आज हुई मौत, मामले के चलते वकील की हुई गिरफ्तारी

सीएम योगी आवास के सामने आत्महत्या करने वाली महिला की आज हुई मौत, मामले के चलते वकील की हुई गिरफ्तारी
6 अगस्त को सीएम योगी आवास के पास एक विवाहित महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की थी। जिसके बाद आज उस महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

लखनऊ से एक मामला सामने आया है। जहाँ कुछ दिन पहले एक महिला ने सीएम आवास के बाहर आग लगाकर खुद को मारने की कोशिश की थी वहीँ आज पांच दिन बाद उस महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिस दिन महिला ने खुद को आग लगाई थी उसी दिन उसका शरीर 85% तक जल चुका था। पूरे मामले की जांच के दौरान महिला के वकील को गिरफ्तार कर लिया गया है क्योंकि ऐसी बात सामने आई है कि उन्हें के उकसाने के बाद महिला ने ऐसा कदम उठाया। आपको बता दें कि विवाहित महिला का दो साल का बच्चा है।


वकील की हुई गिरफ्तारी

महिला की इस हरकत के पीछे उसके वकील का हाथ बताया जा रहा है जिसके चलते उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन सबसे पहले यह मामला घरेलू विवाद का है। डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि महिला पारिवारिक विवाद के चलते लखनऊ में मामला दर्ज कराने आई थी। वह महिला उन्नाव की रहने वाली है। जिसके बाद महिला ने वकील के कहने पर इतना बड़ा कदम उठाया। इस हादसे के समय उसका दो साल का बेटा भी वहां मौजूद था। डीसीपी ने बताया कि आज इलाज के दौरान सिविल अस्पताल में ही महिला का निधन हो गया।

सीएम आवास के पास लगाई थी आग

उन्नाव की रहने वाली महिला ने जब सीएम आवास के पास आग लगाई थी तो वहां मौजूद पुलिस वालों ने उसकी जान बचाई थी। और जल्दबाजी में उसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल ले कर गए थे। बाद में यह मामला उन्नाव पुलिस ने अपने थाने में दर्ज कर लिया था। पारिवारिक वाद- विवाद के चलते उसके परिवार वालों पर भी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

Tags

Next Story