कार से बिहार जा रहा था दिल्ली का परिवार, यमुना एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट, मासूम की मौत

कार से बिहार जा रहा था दिल्ली का परिवार, यमुना एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट, मासूम की मौत
X
-पुलिस ने बताया चालक को नींद आने से हुआ हादसा


मथुरा। सिरबना थाना शिकारगंज जिला पूर्वी चंपाराम, बिहार निवासी अभिमन्यु गुप्ता का परिवार वर्तमान में दिल्ली के (नई बस्ती) आनंद पर्वत में रहता है। सोमवार को अभिमन्यु अपनी मां सरस्वती, बहन प्रभावती, पत्नी मंजू देवी, भाई विकास उर्फ गोलू व चार वर्षीय भतीजी दीपिका के साथ वैगनआर कार से अपने घर जा रहे थे। सुबह तकरीबन 4.15 बजे थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 70 के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार वर्षीय मासूम बच्ची दीपिका की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खुद अभिमन्यु, अभिमन्यु की पत्नी मंजू, मां सरस्वती, बहन प्रभावती व भाई विकास बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को नौहझील सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है। कार के चालक सन्नी रंजन दुबे को झपकी आने से हादसा हुआ है। चालक को मामूली चोटें आईं हैं।

Next Story