साहब मैं जेसीबी चलाता हुूं खुदाई में सोने की दो ईंट मिली है......

साहब मैं जेसीबी चलाता हुूं खुदाई में सोने की दो ईंट मिली है......
X
-पुलिस कांस्टेबिल को फोन पर बताकर ठगने की कोशिश, तीन गिरफ्तार


मथुरा के थाना शेरगढ़ में तैनात कांस्टेबल भरत शर्मा के पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम सतीश यादव पुत्र रामजीलाल यादव निवासी ग्राम रामपुर थाना शेरगढ़ बताया। उसने कहा कि वो जेसीबी चलाता है। खोदाई में दो सोने की ईंटें मिली हैं। वो ईंटों को सस्ते दामों में दे देगा।

उक्त कांस्टेबल ने अधिकारियों को जानकारी देने के बाद सर्विलांस टीम के माध्यम से टटलू गिरोह को शिकंजे में फंसाना शुरू कर दिया। पुलिस ने सबसे पहले गोपालबाग कोसीकलां निवासी शेर मोहम्मद मोबाइल सेंटर संचालक सूबेदीन ऊर्फ सूब्बी को गिरफ्तार किया।

उसने बताया कि गांव के ही अमजद को उसने सिम बेची थी। इस पर पुलिस ने पहले अमजद को तथा फिर रमजान निवासी विशंभरा (थाना शेरगढ़) को नकली सोने की दो ईंटों और तीन मोबाइल के साथ पकड़ लिया।

एसपी देहात ने बताया कि कांस्टेबल को फोन करने वाले टटलू गिरोह को पकड़ लिया गया है। पकड़े गए आरोपी सोने की ईंट सस्ते में बेचने का लालच देकर धोखाधड़ी करते थे। इस गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Next Story