शहर की पाॅश काॅलोनी जमुना धाम में एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोंना के शिकार

शहर की पाॅश काॅलोनी जमुना धाम में एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोंना के शिकार
X


मथुरा। शहर की पाॅश काॅलोनियों में शुमार गोवर्धन चौराहा स्थित जमुना धाम काॅलोनी में एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना से संक्रमित है। ये रिपोर्ट बीती देर रात आयी। ये जांच प्राइवेट लैब में कराई गई थी। इसके अलावा औरंगाबाद के एक व्यक्ति की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आयी है।

शनिवार को पांच नए कोरोना केस सामने आए है। इनमें बलरामपुर बलदेव निवासी 45 वर्षीय एक प्रवासी महिला, बरसाना में 40 वर्षीय एक प्रवासी, बाल्मीकि बस्ती छाता से 26 वर्षीय एक युवती, मिठौली नौहझील के 30 वर्षीय एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। सिंघोनी नौहझील के एक 60 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।

Next Story