- Home
- /
- देश
- /
- उत्तरप्रदेश
- /
- अन्य
हल्द्वानी के बाद उप्र के बरेली में बवाल, उपद्रवियों ने किया पथराव, 4 लोग घायल

बरेली। उत्तराखंड के हल्द्वानी में अवैध मदरसे पर बुलडोजर चलने के बाद उप्र के बरेली जिले में भी हंगामा हो गया। पथराव में 4 लोग जख्मी हुए हैं। इससे पहले दोपहर में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने देश में मुसलमानों के खिलाफ नफरत का माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी देकर विरोध जताया था। इसके बाद शाम को मुस्लिम समुदाय ने हंगामा कर दिया।
जुमे की नमाज के बाद तौकीर रजा ने सामूहिक रूप से गिरफ्तारी देने का ऐलान किया। तौकीर ने कहा कि हुकूमत की शह पर बेईमानी कर रहे हैं। अगर जुल्म ज्यादती होता रहा तो मुल्क के हालत खराब हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे बहुत बड़ा ब्लास्ट हो सकता है। सरकार को हमारा साथ देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आलाकमान दंगा चाहती है तो हम तैयार हैं। अदालतों पर टिप्पणी करते हुए तौकीर ने कहा, ‘अदालतों को खुली छूट मिलनी चाहिए।हम अब बुलडोजर बर्दाश्त नहीं करेंगे।' सुप्रीम कोर्ट अगर संज्ञान नहीं ले रहा है तो हम अपनी हिफाजत खुद करेंगे. हमें कानून ने अधिकार दिया है कि अगर हमपर कोई हमला होता है तो हम उसे जान से मार दें।
भीड़ ने किया पथराव -
इस घटना क्रम के बाद शाम चार बजे मुस्लिम समुदाय के युवकों ने सड़क पर उतरकर कोहराम मचाया। भीड़ ने पथराव और तोड़फोड़ की। इससे बाजार में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि भीड़ ने एक बाइक सवार को रोक लिया। उसकी पिटाई कर दी। उसने भागकर अपनी जान बचाई। इसके अलावा। दुकानों पर पथराव किया। बताया जा रहा है कि पथराव से चार लोग जख्मी हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने लाठी फटकारते हुए भीड़ को खदेड़ा। फिलहाल तनाव की स्थिति बनी हुई है।