- Home
- /
- देश
- /
- उत्तरप्रदेश
- /
- अन्य
डीएम-एसपी ने राज्यपाल आगमन की तैयारियों का लिया जायजा

X
By - स्वदेश डेस्क |6 Jan 2022 4:18 PM
Reading Time: बांदा। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के आगामी आठ जनवरी, को जनपद के कृषि विश्वविद्यालय में आगमन को लेकर जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने तैयारियों सम्बन्धी की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां समय से अवश्य पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि हेलीपैड, सुरक्षा आदि की सभी व्यवस्था पूरी की जायें।
बैठक के बाद जिलाधिकारी पटेल ने पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के साथ कृषि विश्वविद्यालय पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, विश्वविद्यालय के रजिस्टार, उप जिलाधिकारी सदर, पुलिस क्षेत्राधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
Next Story