- Home
- /
- देश
- /
- उत्तरप्रदेश
- /
- अन्य
कन्नौज में बदमाशों ने साधु को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

X
By - स्वदेश डेस्क |10 Jan 2024 6:52 PM IST
Reading Time: कन्नौज। कन्नौज में आज एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां कुछ बदमाशों ने एक साधु को जिन्दा जला दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के जलेसर घाट का है। यहांजलेश्वर मंदिर की पदवी और आश्रम पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार शाम जहां 22 वर्षीय शिवम उर्फ शिवदास साधुओं के साथ रहता है। आश्रम में गोवंशों की देखभाल करता है। यहां बीती रात 9 बजे 4 लोगों ने उनको घेर कर हमला कर दिया। उनके ऊपर डीजल डालकर आग लगा दी। डॉक्टरों के मुताबिक, साधु का शरीर 80 प्रतिशत तक जल चुका है। उसे कानपुर रेफर किया गया है।
Next Story