Ram Gopal Mishra Video: राम गोपाल मिश्रा को गोली लगने का वीडियो वायरल, छत पर समेत रहे थे हरा झंडा

Video of Ram Gopal Mishra being shot

Video of Ram Gopal Mishra being shot

Ram Gopal Mishra murder case : बहराइच, उत्तरप्रदेश। बहराइच में हुई हिंसा में मृतक राम गोपाल मिश्रा को गोली लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में राम गोपाल मिश्रा छत पर हरा झंडा समेटते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान फायरिंग होती है और राम गोपाल मिश्रा छत पर गिर जाते है। हत्यारोपी कौन है, कौनसे हथियार से फायरिंग हुई। पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

राम गोपाल मिश्रा की मौत के बाद शुरू हुआ बवाल

राम गोपाल मिश्रा की हत्या के बाद बहराइच में बवाल हो गया था। गुस्साएं लोग राम गोपाल के शव को लेकर सड़कों पर उतर गए थे और पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। रामगोपाल मिश्रा के घर वालों की मांग है कि, आरोपियों का तत्काल एनकाउंटर किया जाए। महसी गांव के ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि, मौजूद लोगों ने यह भी कहा कि, अगर पुलिस एक्टिव रहती तो ये घटना नहीं होती।

ये है पूरा मामला

दरअसल,बीते दिनों बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों में विवाद हो गया था। विवाद के बीच लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पथराव भी शुरू हो गया। इस बीच छत पर हरे झंडे को जब गोपाल मिश्रा लपेट रहा था, तभी उसे किसी दंगाई ने गोली मार दी। वो तुरंत गिर पड़ा और मौत हो गई। इसके बाद दो पक्षों का विवाद हिंसा में तब्दील हो गया। जिला प्रशासन की ओर से जुलूस को शांतिपूर्ण कराने के प्रयासों के बावजूद, गोलीबारी और पथराव की घटनाओं ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया।

52 लोगों को किया गिरफ्तार

बहराइच में हुई हिंसा के मामले में अब तक पुलिस ने 52 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो और नए मुकदमे दर्ज किये हैं। एसपी बहराइच वृंदा शुक्ला ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में उच्च अधिकारियों के साथ गश्त की जा रही है। वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं।

पुलिस ने इन्हे लिया हिरासत में

पुलिस ने मोहम्मद आवेश, तजमुल, मोहम्मद निसार, दिलशाद, रेहान, इरफान, हबीबुल्ला, अरमान, मोहम्मद नदीम, आदिल, जावेद, लारेब, असलम, रियाज अहमद, महफूज आलम, मकसूद आलम, शमी मोहम्मद, वाकर, इरशाद अहमद, इमरान, रियाज, जाहिद, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद सलीम, अफगान, इमरान अंसारी को हिरासत में लिया गया है।

यहाँ देखिये राम गोपाल मिश्रा को गोली लगने का वीडियो

Tags

Next Story