ब्रिटिश कंपनी मॉरिस गैरेज मोटर इंडिया यानी MG ने आज भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार कॉमेट को लांच कर दिया है।
कॉमेट शहरी इस्तेमाल के लिए एक छोटी कार की तलाश कर रहे लोगों के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है।
भारत में ये कार टाटा टियागो EV को कड़ी टक्कर देगी।
कंपनी ने इस कार को चार कलर ऑपशन सीरेनिटी ग्रीन, फ्लेक्स रेड, बीच बे ब्लू, और सनडाउनर ऑरेंज कलर में लॉच किया है।
भारत में इसकी बुकिंग और डिलीवरी 15 मई से शुरू होगी।
MG Comet EV में दो दरवाजे दिए गए हैं और इसकी सिटिंग कैपेसिटी 4 लोगों की हैं।
MG Comet EV में 10.25 इंच का फ्लोटिंग डिस्प्ले दी गई है। इसके आलावा ऑडियो, नेविगेशन, इंफोटेनमेंट वॉइस कमांड जैसे फीचर्स को कंट्रोल करने के ऑप्शन हैं।
MG Comet EV में 17.3 kwh लिथियम आयन बैटरी दी गई है। 5 घंटे में 80 फीसदी चार्ज हो जाती है। एक चार्ज में 230 किमी चलती है।
MG Comet EV की शुरुआती कीमत 7,98,00 रुपये रखी गई है। इस कार का मुकाबला टाटा टिआगो ईवी से होगा।