टाटा मोर्टस की कार अब हो जाएंग महंगी। कंपनी ने अपने सभी व्हीकल की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।
कंपनी सभी वैरिएंट और मॉडल के आधार पर गाड़ियों की कीमत में 0.55 फीसदी का इजाफा किया है
कंपनी का कहना है कि गाड़ियों को बनाने में लागत बढ़ने की वजह से कीमतें बढ़ाई गई हैं.
कंपनी ने अप्रैल 2022 में भी अपने पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में औसतन 1.1 प्रतिशत की वृद्धि की थी.
आज से बढ़े दाम के बाद टाटा की नेक्सन, पंच, सफारी और टियागो जैसी कारें महंगी हो जाएंगी।
वित्त वर्ष 2022-23 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की गाड़ियों की सेल जबरदस्त बढ़ी है।
कंपनी ने इस दौरान कुल 3,16,443 यूनिट्स कार बेची हैं. इसमें 'जगुआर लैंड रोवर' (JLR) की बिक्री के आंकड़े शामिल हैं।
पिछले महीने सबसे पसंदीदा कार ब्रांड के मामले में टाटा मोटर्स दूसरे नंबर पर रही।
जून 2022 में टाटा की कारों की बिक्री में जून 2021 के मुकाबले 87 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।