दुनिया के सबसे खतरनाक 10 शहर

28 July 2024
वेनेजुएला का कराकस फोर्ब्स द्वारा प्रकाशित सबसे खतरनाक टूरीस्‍ट डेस्‍टिनेशन में टाॅप पर है। यहां हत्‍या कत्‍ल और अपहरण काफी आम हैं।
पाकिस्तान का कराची सबसे खतरनाक टूरीस्‍ट डेस्‍टिनेशन में दूसरे स्‍थान पर है। यहां भी हत्‍या कत्‍ल और अपहरण जैसे अपराध आए दिन होते रहते हैं।
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर म्यांमार का यांगून है। सेना द्वारा तख्तापलट के बाद यहां स्थिति नाजुक बनी हुई है।
नाइजीरिया का लागोस फोर्ब्स की सबसे खतरनाक टूरीस्‍ट डेस्‍टिनेशन में चौथे नंबर पर है। यहां हिंसा और लूट की घटना आम है।
फिलीपींस का मनीला फोर्ब्स की सबसे खतरनाक टूरीस्‍ट डेस्‍टिनेशन में पांचवे नंबर पर है। यहां लूट, स्कैम, ड्रग रिलेटेड क्राइम और अपहरण आम है।
मनीला के बाद इस लिस्‍ट में बांग्लादेश के ढाका का नाम है। यहां आए दिन प्रदर्शन होते है। कभी - कभी ये प्रदर्शन उग्र भी हो जाते हैं।
ढाका के बाद सबसे खतरनाक टूरीस्‍ट डेस्‍टिनेशन में कोलंबिया के बोगोटा का नाम है। बोगोटा समेत कोलंबिया के कई शहरों में क्राइम रेट काफी हाई है।
मिस्र का काहिरा भी सबसे खतरनाक टूरिस्‍ट डेस्‍टिनेशन में शामिल है। हालांकि यहां कई ट्रेवर्लस आया करते हैं।
फोर्ब्स की सबसे खतरनाक टूरीस्‍ट डेस्‍टिनेशन में नौवें नंबर पर मैक्सिको की मैक्सिको सिटी है।
सबसे खतरनाक टूरीस्‍ट डेस्‍टिनेशन में दसवां स्‍थान है इक्वाडोर के क्विटो का। यहां क्राइम रेट काफी अधिक है।