- Home
- /
- देश
- /
- अन्य
- /
- पश्चिम बंगाल
ममता बनर्जी ने चुनाव प्रचार के दौरान किया डांस, ड्रम भी बजाया

X
By - स्वदेश डेस्क |20 April 2024 2:18 PM
Reading Time: मालदा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को मालदा जिले में चुनाव प्रचार के दौरान आदिवासी महिलाओं के साथ नृत्य किया है। उन्होंने महिलाओं के साथ ड्रम भी बजाया है। इसका वीडियो ममता बनर्जी के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि हरि रंग की साड़ियां पहनी आदिवासी महिलाओं के साथ ममता बनर्जी लोकगीत पर थिरक रही हैं। इसके बाद वह ड्रम भी बजाती हैं और लोक संगीत बजता है।
उल्लेखनीय है कि मालदा जिले में ममता बनर्जी ने माकपा, कांग्रेस और भाजपा पर एक साथ हमला बोला है। उन्होंने एक बार फिर इंडी गठबंधन का जिक्र करते हुए कहा कि इस गठबंधन का नाम मैंने दिया। गठबंधन मैंने बनाया था लेकिन बंगाल में माकपा और कांग्रेस, भाजपा को मजबूत बना रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस और माकपा को वोट नहीं करने की अपील की।
Next Story