Home > Archived > महिला पर जानलेवा हमला, आरोपी देवर फरार

महिला पर जानलेवा हमला, आरोपी देवर फरार

महिला पर जानलेवा हमला, आरोपी देवर फरार
X

इंदौर, 27 नवम्बर। एक महिला पर उसके देवर और अन्य रिश्तेदारों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला मामले में पहले ही पुलिस को शिकायत कर चुकी थी, लेकिन पुलिस के रवैये से महिला की जान पर बन आई। अब महिला जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के गाड़ी अड्डा का है। यहाँ रहने वाली विमलाबाई पर देवर गोपाल, देवरानी अरुंलता और पडोसी मनोहर शर्मा ने हमला कर दिया।

दरसअल घायल महिला विमलाबाई के घर के बाहर देवर गोपाल ने कई दिनों से रेत डाल रखी है जिससे विमलाबाई को घर में आने जाने में परेशानी होती है। विमालाबाई कई बार रेत हटाने के लिए बोल चुकी थी लेकिन रेत नहीं हटाई गई। इसके बाद विमलाबाई ने पुलिस को भी शिकायत की, लेकिन पुलिस ने भी मामले को टाल दिया। दो दिन पहले विमलाबाई फिर पुलिस के पास गयी और शिकायत दर्ज करवाई, जिससे नाराज देवर ने उस पर हमला कर दिया। फिलहाल महिला का गंभीर हालत में एम वाय में इलाज चल रहा है। वही आरोपी देवर पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

Updated : 27 Nov 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top