Home > Archived > सेवानिवृत्त शिक्षक पूरन सिंह का निधन

सेवानिवृत्त शिक्षक पूरन सिंह का निधन

सेवानिवृत्त शिक्षक पूरन सिंह का निधन
X


भिण्ड|
सेवानिवृत्त शिक्षक पूरन सिंह कुशवाह का निधन हो गया। उनकी आयु लगभग 92 वर्ष थी। वे मूलत: ग्राम बबेड़ी के निवासी हैं। जो वर्तमान में शिवाजी नगर में रह रहे थे। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी अंत्येष्टि गंगातट पर हुई।

शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट शिक्षक की पहचान रखने वाले पूरन सिंह कुशवाह सेना में भी रह चुके थे। कड़े अनुशासन के पक्षधर पूरन सिंह कुशवाह अपने जमाने के सबसे तेजतर्रार सख्त शिक्षक माने जाते थे। उनकी सेवाएं मेहगांव क्षेत्र के शामावि गिजुर्रा में कई वर्षों तक रही, यहां से क्र.एक से सेवानिवृत्त हुए उनके निधन पर शिक्षा विभाग से जुड़े कई लोगों शोक संवेदना व्यक्त की है।

उनके निधन पर जैन महाविद्यालय के प्राध्यापक आलोक त्रिपाठी ने शोक संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि आज के जमाने ऐसे शिक्षकों का अभाव है। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

Updated : 10 Jan 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top