Home > Archived > सीएम योगी ने कहा - राहुल गांधी का ढोंग अब लम्बे समय तक चलने वाला नहीं है

सीएम योगी ने कहा - राहुल गांधी का ढोंग अब लम्बे समय तक चलने वाला नहीं है

सीएम योगी ने कहा - राहुल गांधी का ढोंग अब लम्बे समय तक चलने वाला नहीं है
X

वलसाड/अहमदाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के दौरे पर गुजरात आए हुए हैं। योगी ने गुजरात के वलसाड में एक जनसभा कोे संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात के विकास मॉडल को उत्तर प्रदेश में भी लागू किया जाएगा। गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसकी तैयारी कोे लेकर हर राजनीतिक दल अपना प्रचार करने में जुटा है। मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला।

मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार का जमकर तारीफ की। उन्होेेंने कहा कि गुजरात आने पर ऐसा प्रतीत होता है मानो मैं एक अलग देश में आ गया हूं। प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए योगी ने कहा कि मोदी का जिक्र आज अमेरिका के चुनाव के दौरान भी किया जाता है। जिससे भारत के लोगों का गौरव बढ़ता है। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए योगी ने कहा कि जब संकट का समय आता है तो कांग्रेस भाग जाती है। योगी बोले कि कांग्रेस के शहजादे यहां आकर सबको गुमराह करने में लगे हैं। उसके बारे मैं सबको अवगत कराने आया हूं। योगी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सरदार पटेल की उपेक्षा की है। राहुल गांधी का ढोंग अब लम्बे समय तक चलने वाला नहीं है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी गुजरात के प्रवास पर आए हुए हैं। शाह ने स्थानीय संगठनों के साथ बैठक आयोजित कर मार्गदर्शन किया। इसके साथ ही शनिवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज राज्य में 70 जगहों पर महिला सम्मेलनों को आयोजित कर टाउनहाल के कार्यक्रम में संबोधन करेंगी।

Updated : 13 Oct 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top