Home > Archived > नेहरा को दिया कुछ इस तरह सम्मान

नेहरा को दिया कुछ इस तरह सम्मान

नेहरा को दिया कुछ इस तरह सम्मान
X

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और कप्तान विराट कोहली ने यहां फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे आशीष नेहरा को विशेष रूप से तैयार की गई ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। भारतीय टीम टॉस से पहले मैदान पर एक साथ खड़ी हुई जहां पर नेहरा ने अपने सभी साथियों का आभार व्यक्त किया। जिसके बाद धोनी और कोहली ने मिलकर उन्हें ट्राफी भेंट की।

इसके अलावा इस मैच के लिए अंबेडकर स्टेडियम वाले छोर को विशेष तौर पर 'आशीष नेहरा छोर' नाम दिया गया है। बता दें कि इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान भी दोनों छोर का नामकरण वीरेंद्र सहवाग की टेस्ट क्रिकेट में दो सर्वश्रेष्ठ पारियों के आधार पर '309 छोर' और '319 छोर' नाम दिया गया था।

Updated : 2 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top