Home > Archived > ब्रिटेन की दो जुड़वां बहनों ने मनाया जन्मदिन

ब्रिटेन की दो जुड़वां बहनों ने मनाया जन्मदिन

ब्रिटेन की दो जुड़वां बहनों ने मनाया जन्मदिन
X

लंदन। ब्रिटेन की दो जुड़वां बहनों ने सोमवार को 101वां जन्मदिन मनाया। उनका ये बर्थ डे सेलिब्रेशन महंगा पड़ सकता था। इन बहनों ने दो स्पंंज के केक पर इतनी सारी मोमबत्तियां लगा दी कि अगर समय उन्हें हटाया नहीं जाता तो आग लग सकती थी। जुड़वां बहनें आइरीन और फिलिस का जन्म 1916 में हुआ था और दोनों के जन्म समय में 25 मिनट का अंतर है। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ी, दोनों ने अपनी पहली जॉब भी एक ही कंपनी में ज्वॉइन की थी। दोनों का 101वां जन्मदिन मनाया जा रहा था। लेकिन दोनों केक पर काफी सारी मोमबत्तियां थी। फिलिस के बेटे कार्ल अगर कपड़े की मदद से जलती मोमबत्तियां नहीं हटाते तो आग फैल सकती थी। वो दोनों खतरों के खिलाड़ी हैं।' 1999 में आइरीन के पति सैमुअल की मौत 90 साल की उम्र में हो गई थी, जबकि फिलिस के पति रे जोंस की 91 साल की उम्र में मौत हुई थी।

Updated : 22 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top