Home > Archived > शिवराज ने 12 वर्षों में स्थापित किए विकास के आयाम

शिवराज ने 12 वर्षों में स्थापित किए विकास के आयाम

शिवराज ने 12 वर्षों में स्थापित किए विकास के आयाम
X

-मुख्यमंत्री के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर मंडल स्तर पर आयोजित हुए कार्यक्रम
ग्वालियर। मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में एक नया इतिहास रचा है। वे राज्य के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो इस पद पर 12 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 12 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी के विचारों, मध्यप्रदेश की जनता के विश्वास, सेवा, समर्पण और सुशासन से विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। श्री चौहान ने जिस तरह राज्य के विकास के लिए योजनाएं बनार्इं और नए सोपान स्थापित किए हैं, वह बेमिसाल हैं। यह बात भाजपा नेताओं ने बुधवार को मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा मंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में कही।

भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के कार्यकाल में स्वास्थ्य विभाग ने अनेक उपलब्धियां पाई हैं। प्रदेश के 12 वर्ष कमजोर वर्गों के लिए काफी राहत भरे रहे हैं। इस दौरान प्रदेश में न केवल शिशु व मातृ मृत्यु दर घटी है बल्कि प्रदेश की नि:शुल्क डायलिसिस, कीमोथैरेपी, दवा वितरण आदि नवाचारों को काफी सराहना भी मिली है। भाजपा नेताओं ने कहा कि श्री चौहान के मुख्यमंत्री होने के बाद भी वे कभी विशिष्ट नहीं बने। यही कारण है कि आज भी वे आम आदमी के लिए आम ही हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान राज्य को पिछड़े और बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकालकर विकसित राज्यों की कतार में खड़ा करने में सफल रहे। श्री चौहान के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर ग्वालियर जिले के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और जगह-जगह कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने जगह-जगह आयोजित कई कार्यक्रमों में प्रदेश में चल रहीं 12 प्रमुख योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान एवं निकाह योजना, मेधावी छात्र योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, अटल ज्योति अभियान, मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना, अन्नपूर्णा योजना, मुख्यमंत्री छात्र गृह योजना, भावांतर योजना, बलराम ताल योजना, महिला सशक्तिकरण योजना की जानकारी आम लोगों को दी।

मोर्चा संगठनों ने आतिशबाजी के साथ बांटी मिठाई

मुख्यमंत्री श्री चौहान के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा फूलबाग चौराहे पर आतिशबाजी चलाकर मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भाजपा नेताओं ने आमजनों को दी। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वेदप्रकाश शर्मा, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विवेक शर्मा, भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर, दीपक शर्मा, राहुल ढमोले, मोनू कंसाना, सतेन्द्र गुर्जर, सुभाष शर्मा, सी.पी. मिश्रा, शैली शर्मा, संजय चौहान सहित युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा शिन्दे की छावनी चौराहे पर आतिशबाजी चलाकर दुकानदारों एवं राहगीरों को मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर महापौर विवेक शेजवलकर, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भरत दांतरे, अरुण कुशवाह, चेतन सोनी, अमन खत्री, चतुर्भुज सिंह कुशवाह, मनोज पाराशर, महेश भदौरिया, धर्मेन्द्र यादव, चिंटू परमार, महेश कुशवाह, सुरेन्द्र व्यास, संजय राजे, मयंक राजपूत, मुकेश शर्मा, दीपक मोदगिल, पिंटू परिहार, छुन्ना थापक, केशव राजपूत सहित किसान मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा गाढ़वे की गोठ चौराहे पर आम लोगों को मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती खुशबू गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महिलाओं के लिए कई जन हितैषी योजनाएं चलाई हैं, जो हमें हर एक महिला तक पहुंचाना है। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री सुमन शर्मा, मीरा दीक्षित, रेशू राजावत, डॉली जैन, व्यंजना मिश्रा, अनुराधा शर्मा, माया वर्मा, ज्योति तोमर, सुमन चौरसिया, गीता मेवाफरोश, रितु जैन, साधना सांडिल्य सहित कई महिला नेत्रियां उपस्थित थी। भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनीष दीक्षित और उनकी टीम द्वारा किलागेट चौराहे पर मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा म.प्र. में 12 वर्षों में कराए गए विकास कार्यों को चलचित्र के माध्यम से आमजनों को दिखाया गया। इस दौरान वहां पर आईटी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं के अलावा मजदूर वर्ग के लोग एवं बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थीं। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा गोले का मंदिर चौराहे पर मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, बलराम बघेल, राजू गुर्जर, जितेन्द्र गुर्जर, जंडेल गुर्जर, देवेन्द्र प्रजापति, नारायण प्रजापति, धर्मवीर राठौर, बंटी राठौर, बालचन्द्र्र प्रजापति, बांकेलाल प्रजापति, अशोक राजपूत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Updated : 30 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top