Home > Archived > एक दूजे के हुए विराट और अनुष्का

एक दूजे के हुए विराट और अनुष्का

एक दूजे के हुए विराट और अनुष्का
X

-इटली के मिलान शहर में लिए सात फेरे
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। वेबसाइट फिल्मफेयर के मुताबिक दोनों ने आज इटली के मिलान शहर में शादी की है। दोनों ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। शादी के समारोह में दोनों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे। क्रिकेट की दुनिया से सचिन तेंदुलकर और फिल्मी दुनिया से शाहरुख खान भी इसमें शामिल हुए। खबरों के मुताबिक 26 दिसंबर को मुंबई को शादी का रिसेप्शन होगा। कोहली और अनुष्का, मुलाकात 2013 में एक शैंपू के विज्ञापन के दौरान हुई थी। कोहली ने श्री लंका के खिलाफ सीरीज के बाद कहा था कि वह पिछले करीब दो साल से लगातार खेल रहे हैं और इस वजह से वह काफी थक गए हैं इसलिए उन्होंने श्री लंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में नहीं खेलने का फैसला किया था। तभी से यह चर्चा होने लगी थी कि विराट इस खाली समय में शादी कर सकते हैं। हालांकि जब यह खबर सामने आई थी तब अनुष्का के प्रवक्ता ने इस खबर का खंडन किया था। विराट और अनुष्का पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी खुलकर बात करते रहे हैं। कोहली इस समय दुनिया के सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले खिलाड़ियों में से हैं।
वहीं शर्मा भी इस समय कामयाब सितारों में शामिल हैं।
इतना ही नहीं वह एक कामयाब फिल्म निर्माता भी हैं।

Updated : 12 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top