Home > Archived > किसान रबी सीजन में लगा सकेंगे धान की फसल

किसान रबी सीजन में लगा सकेंगे धान की फसल

किसान रबी सीजन में लगा सकेंगे धान की फसल
X


नई दिल्ली।
अटकलों का दौर खत्म हो चुका है। रबी सीजन यानि गर्मी में किसान धान की फसल लगा सकते हैं। लेकिन इसके लिए शासन, प्रशासन की ओर से सिंचाई सुविधा का लाभ नहीं मिल पाएगी। शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जलाशयों में पानी कम है, इसका उपयोग निस्तारी के लिए किया जाएगा। जिला प्रशासन अधिकारियों का यह कहना है कि कृषि विभाग की सहमति से किसान धान की फसल लगा सकते है, तर्क यह है कि कृषि विभाग को मालूम है कि किस क्षेत्र में धान की फसल ली जाती है और गर्मी में पेयजल समस्या आ सकती है और किस क्षेत्र में नहीं? इसके लिए पीएचई अधिकारियों से चर्चा कर सहमति दी जाएगी। ताकि बाद में उस क्षेत्र के रहवासी समस्या की शिकायत न करें। जिले के ज्यादातर किसान अब भी उलझनों में फंसे हैं कि खरीफ सीजन के बाद रबी फसल में धान की फसल लगाएं या नहीं? यह सही है कि जिले के चार ब्लॉक सूखाग्रस्त घोषित होने के बाद शासन ने धान फसल की बजाए दलहन-तिलहन को बढ़ावा देने कृषि विभाग व जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं। लेकिन धान फसल लगाना प्रतिबंध नहीं किया गया है।

Updated : 26 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top