Home > Archived > घर में पैसा नहीं टिकता है तो करें ये उपाय....

घर में पैसा नहीं टिकता है तो करें ये उपाय....

घर में पैसा नहीं टिकता है तो करें ये उपाय....
X


अगर लाख पैसा कमाने के बाद घर में पैसा नहीं टिकता हो तो इसका कारण वास्तुदोष हो सकता है। ऐसे में कुछ वास्तु उपाय कर न केवल पैसे को रोका जा सकता है बल्कि घर में धन की आमदनी भी बढाई जा सकती है।



उपाय:-

♠ घर में तिजोरी का मुंह उत्तर की ओर रखें। उतर की ओर रखने से धन में लाभ होता है और पैसा घर में टिका रहता है। धन रखने की जगह दक्षिण की तरफ नहीं होनी चाहिए।
♠ शयन कक्ष की दीवार या कोनों में मेटल यानी धातु की कोई चीज नहीं होनी चाहिए। बेडरूम की दीवारों के कोनों में किसी भी तरह की दरार नहीं होनी चाहिए। इससे आर्थिक नुकसान होता है।

♠ घर के अंदर से जो पानी का बाहर निकलता है उसकी ठीक दिशा न होने से भी पैसों की कमी व आर्थिक नुकसान हो सकता है।

♠ जल की निकासी पश्चिम और दक्षिण की तरफ से नहीं होनी चाहिए। यह हमेशा पूर्व व उत्तर दिशा से ही होनी चाहिए। इन दिशाओं से जल निकासी शुभ माना जाता है। जिससे घर में पैसों की कमी नहीं होती है।

Updated : 5 Feb 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top