Home > Archived > किस्मत बदल देंगे पान के ये उपाय....

किस्मत बदल देंगे पान के ये उपाय....

किस्मत बदल देंगे पान के ये उपाय....
X

पूजा-पाठ में पान के पत्तों का अक्सर प्रयोग किया जाता है। पुराणों के अनुसार पान के पत्ते का सबसे पहला प्रयोग देवताओं ने समुद्र मंथन के दौरान किया था। पान का पत्ता सभी देवी-देवताओं की अराधना में इस्तेमाल किया जाता है। एक पान पत्ता आपकी किस्मत भी चमका सकता है। तो आइए जानते है क्या है....


1. करियर में सफलता के लिए आप मंगलवार के दिन हनुमान भगवान को पान चढ़ाएं। इसमें कत्था, गुलकंद, सौंफ, खोपरा रखकर हनुमान जी को चढ़ाएं। इसमें चूना, सुपारी और तंबाकू नहीं होना चाहिए।

2. कहा गया है कि पान को दान करने से मनुष्य को पापों से छुटकारा मिलता है। इसलिए आप भी इसे दान में दे सकते हैं।

3. अगर किसी व्यक्ति को नजर लगी है तो पान से उसका नजरदोष दूर किया जा सकता है। उस व्यक्ति को पान में गुलाब की सात पंखुड़ियां डालकर खिलाएं।

4. वैसा ही आप सोमवार को पान भगवान शिव को चढ़ाएं। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

5. अगर काम रुक रहे हैं तो रविवार के दिन पान का एक पत्ता अपने साथ लेकर घर से बाहर निकलें। आपके सभी कार्य बिना अड़चन के पूरे होंगे।

Updated : 22 March 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top