Home > Archived > भाजपा के समरसता भोज में दिखी बाबा साहब की आत्मीयता की झलक

भाजपा के समरसता भोज में दिखी बाबा साहब की आत्मीयता की झलक

महानगर के विभिन्न मंडलों में गोष्ठी कर किया संविधान शिल्पी को स्मरण
आगरा। संविधान शिल्पी भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्म जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शहरभर में बाबा सहाब स्मरण किए गए। विभिन्न संगठनों के साथ आम नागरिकों ने भी बाबा सहाब के पद्चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा ने महानगर के विभिन्न मंडलों में सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया। बिजलीघर स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, विधायक जीएस धर्मेश, रामप्रताप सिंह चौहान, जगन प्रसाद गर्ग, एवं योगेंद्र उपाध्याय, हेमंत भोजवानी, अशफाक सैफी, दिनेश अगरिया, जितेंद्र भारद्वाज, जेडी शर्मा, नवल तिवारी, निहाल सिंह धाकड़, राजकुमार गुप्ता, संध्या जोशी, मंजू वाष्र्णेय, अर्चना अग्रवाल, प्रभुदयाल प्रजापति आदि ने सहभोग कार्यक्रम के साथ गोष्ठी में उपस्थित रहे।

राजेश्वर मंडल में राजीव नगर बस्ती में धर्मवीर लोधी के नेतृत्व, कैलाश मंडल के गैलना में अनिरुद्ध भदौरिया, रामबाग मंडल के चन्दन नगर में गजेंद्र चौधरी, सीतानगर के कछपुरा में मंगल सिंह चौहान, सुभाष मंडल के मोती कटरा में पिंकी सक्सेना, शिवाजी मंडल में हेमंत दीक्षित, बल्केश्वर में महेश निषाद, दयालबाग के नगला बूढ़ी में हरवीर सिंह, गोपेश्वर मंडल में विनोद सारस्वत, मधुनगर मंडल के रामविहार में प्रभुदयाल प्रजापति, छावनी में विनोद बघेल, माधव मंडल के पुनिया पाड़ा में संजय जैन के नेतृत्व में समरसता भोज का आयोजन हुआ। वहीं आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 8 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भंडारे का आयोजन किया। जिसमें महानगर मंत्री जितेंद्र भारद्वाज, शिवकुमार समी, जगदीश, संजय कर्दम आदि उपस्थित रहे।

भाजयुमो ने निकाली प्रभात फेरी
बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में गाँव दहतोरा में भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने प्रभात फेरी निकाल विचार गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यकर्ताओ ने एसएन मेडिकल कॉलेज में मरीजो को फल वितरण किये। कार्यक्रम के मुख्य अथिति भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया, विशिष्ठ अतिथि युवा जिला अध्यक्ष सोनू चौधरी, मनोज गुप्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता डॉ. सुनील राजपूत व संचालन खेमचंद जाटव ने किया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने किया बाबा साहब को नमन

बाबा सहाब आंबेडकर की 126 वीं जयंती के अवसर पर जिले में मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में मनाया गया। जहां पर कलेक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी नगेन्द्र प्रताप ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर जी ने विपरित परिस्थितियों में भी देश व समाज के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में शिक्षा ग्रहण की और हमें विश्व का सबसे अच्छा संविधान दिया है। एडीएम प्रोटोकाल डॉ. कंचन सरन, सिटी मजिस्ट्रेट संदीप कुमार गुप्ता, कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी बृजेश सिंह, डिप्लोमा इंजीनियर संघ के अध्यक्ष दीनानाथ, एससी,एसटी, ओबीसी कल्याण संघ के अध्यक्ष गोविन्द ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Updated : 15 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top