Home > Archived > ऊर्जा मंत्री के गांव में लगी आग से किसान तबाह

ऊर्जा मंत्री के गांव में लगी आग से किसान तबाह

अग्निशमन दस्ता की लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश
जमकर की प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
मथुरा। गोवर्धन क्षेत्र स्थित ऊर्जा मंत्री के पैत्रिक गांव गांठोली में एक किसान के खेत में खड़ी जलकगहँू की फसल आग की लपटों में र राख हो गई। घटना की सूचना थाना पुलिस तथा अग्निशमन दस्ता को दी गई लेकिन समय रहते मौके पर पहुॅचने में बरती गई लापरवाही के कारण आग के विकराल रूप ने किसान को बर्वाद कर दिया और देखते ही देखते किसान के करीब चार बीघा खेत में खडी गेहूँ की फसल जलकर खाक हो गयी। अग्निशमन कर्मचारियों की लापरवाही से गुस्साएं ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेवाजी कर आक्रोश जताया।

जानकारी के अनुसार गोवर्धन क्षेत्र स्थित गांव गांठोली प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का पैत्रिक गांव है। बुधवार की दोपहर भंवर सिंह पुत्र गोविन्दा के करीब चार बीघा खेत में खड़ी गेहूँ की फसल में किन्ही अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा थाना गोवर्धन पुलिस एवं अग्निशमन दस्ता को दी। कुंभकरण की नींद सोये अग्निशमन कर्मचारी घटना की सूचना मिलने पर भी समय रहते मौके पर नहीं पहुॅचे जिससे किसान के खेत में खड़ी करीब चार बीघा गेहूँ की फसल देखते ही देखते आग में जलकर राख हो गई। गेहूँ की फसल में लगी आग को बुझाने के लिये ग्रामीणों को आगे आना पड़ा तव कहीं जाकर आग पर बमुश्किल काबू पाया जा सका। अग्निशमन कर्मचारियों की कार्यशैली से गुस्साये ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेवाजी कर रोष जताया। वहीं पीडित किसान भंवर सिंह का रो-रो कर बुरा हाल है।

Updated : 17 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top