Home > Archived > श्रीराम के दर्शन मात्र से ही हुआ इन्द्र व अहिल्या का उद्धार : अतुल कृष्ण

श्रीराम के दर्शन मात्र से ही हुआ इन्द्र व अहिल्या का उद्धार : अतुल कृष्ण

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर चल रही रामकथा में हुआ श्रीराम के चरित्र का वर्णन

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में धर्मजागरण समन्वय एवं सामाजिक सेवा एवं पुनर्वास न्यास के तत्वावधान में वनवासी बन्धुओं के कल्याणार्थ श्रीराम कथा आयोजन समिति द्वारा आयोजित श्रीरामकथा में व्यासपीठ से कथा कहते हुये कथा व्यास अतुलकृष्ण महाराज ने कहा कि दुनिया भर के कौए ग्रदगी में वास करते हैं परन्तु कागभुशुण्डी ने भगवान के जन्म के उपरान्त संकल्प किया कि जब तक भगवान पांच वर्ष के नहीं हो जायेंगे, तब तक सब कुछ त्याग मैं अवध में ही वास करूॅगा तथा राजा दशरथ के महल की मुॅडेर पर बैठ भगवान की लीलाओं के दर्शन कर जीवन धन्य करूॅगा। इसका वर्णन करते हुए महाकवि सूरदास का प्रचलित भजन आज भी जन-जन की जिह्वा पर है:-खेलत खात फिरत अॅगना, पग पैजनियां अरु पीली कछौटी। काग के भाग कहा कहिये, हरि हाथ सौं लै गयौ माखन रोटी।

कागभुशुण्डी ने संकल्प लिया था कि भगवान के हाथ का जो जूठन गिरेगा, मैं केवल वही प्रसाद गृहण करूॅगा। कथा व्यास ने कहा कि कागभुशुण्डी कोई साधारण कौवा नहीं था। उनकी दक्षता का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि भगवान भोलेनाथ भी कागभुशुण्डी से श्रीराम कथा सुनने स्वयं जाया करते थे। आगे की बाल रामलीला में श्रीरामजी के धूल में खेलने और राजा दशरथ के कहने पर माता कौशल्या द्वारा धूलधूसरित प्रभु को उठाकर दशरथ की गोद में बिठाकर का सुन्दर चित्रण किया।

भगवान के नामकरण की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि यह नाम ही मनुष्य का भाग्य व भविष्य तय करता है। प्रभु श्रीराम का नाम मात्र लेने से ही मनुष्य धन्य हो जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में जो बुराईयॉ व्याप्त हैं, उनका कारण शिक्षा का अभाव ही है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के दर्शन मात्र से देवराज इन्द्र व अहिल्या का उद्धार हो गया था, श्रीराम के नामकरण एवं भगवान श्रीराम के बचपन की अनेक लीलाओं का सुन्दर वर्णन व्यासजी ने किया।

इसके उपरांत कथा में चैतन्य कुटी वृन्दावन धाम से पधारे महन्त फूलडोल बिहारीदास ने व्यासपीठ का पूजन कर श्रीराम कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व कथा के मुख्य यजमान श्रीमती आशा व अनिल अग्रवाल प्रेस वालों ने श्रीरामचरित मानस व व्यासपीठ का विधिविधान पूर्वक पूजन किया।

कथा में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारीं केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा राज, गोवर्धन क्षेत्र के विधायक कारिन्दा सिंह, सूर्यकान्त शर्मा, शाहजहॉपुर के हरिप्रकाश शर्मा, संजीव बंसल, सहारनपुर से पधारे राजेन्द्र एवं श्रीअरविंद भाई ओझा, लालचन्द्र वासवानी, राजीव श्रीवास्तव, महावीर मित्तल, ओमप्रकाश बंसल, राजकुमार सिंह एडवोकेट, नवीन मित्तल, आचार्य ब्रजेन्द्र नागर, गिरीश अग्रवाल सर्राफ, जुगल किशोर अग्रवाल बैंक वाले, डा. संजय अग्रवाल, विजय बहादुर सिंह, योगेश उपाध्याय आवा, रामवीर सिंह यादव, श्रीमती मीरा अग्रवाल, ठा. ओमप्रकाश सिंह, विजय बण्टा, चौ. प्रेम सिंह, विकास वाष्र्णेय, मुरारीलाल अग्रवाल ने व्यासपीठ पर माल्यार्पण किया व आरती उतारी।

इस अवसर पर मुकेश खंडेलवाल एडवोकेट, बल्देव अग्रवाल, हरवीर सिंह, राजीव कृष्ण अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, बनवारीलाल अग्रवाल, अजय कुमार सर्राफ, धर्मेन्द्र अग्रवाल, माधव गुप्ता, नितिन अग्रवाल, आशीष सर्राफ, उमेश गर्ग की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। मंच का सफल संचालन शशांक तिवारी ने किया।

Updated : 17 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top