Home > Archived > 151 ब्रह्म विभूतियों का हुआ सम्मान

151 ब्रह्म विभूतियों का हुआ सम्मान

झांसी। ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में शिव मंदिर नगरा हाट के मैदान में भगवान परशुराम जयंती के क्रम में 151 ब्रह्म विभूतियों, धर्मगुरु, विद्धान मंदिर के पुजारियों का सम्मान समारोह हुआ।

सर्वप्रथम भगवान परशुराम का पूजन, महाआरती हुई। ब्रह्म विभूतियों को पूज्य महावीरदास ब्रह्मचारी पारीछा, पं. आचार्य हरिओम पाठक महानगर धर्माचार्य, पं. लल्लन महाराज मंडलाचार्य, पं. विनोद चतुर्वेदी महंत गौड़बाबा, पंकज वशिष्ठ शनि मंदिर महंत ने सम्मानित किया। भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण कुल के सभी परशुराम के वंशज हैं हमें उसके बताये मार्गों पर चलना है जिन्हें सम्मानित किया गया। उनमें पं. हरिशंकर चतुर्वेदी महंत पचकुइयां मंदिर, भीष्मदेव मिश्र महंत भारत माता मंदिर, मोनू महाराज मनोकामना मंदिर, पं. अनिल सुडेले, आरके सहारिया, पीएन गोस्वामी, पं. विवेक पाठक, फूलचंद्र द्विवेदी, गिरीश संज्ञा, एस त्रिवेदी, पं. मिथलेश कुमार मिश्रा, श्रवण तिवारी, वीके उपाध्याय, मनोज संज्ञा शिवकांत पाठक, पियूष रावत, पं. अमित जीतू नायक, रंजीत शर्मा, रिंकू महाराज, पं. उत्कर्ष, राघवेन्द्र रामायणी, लल्लू पंडित, महेश सुडेले, सतेन्द्र तिवारी, मनोज अवस्थी, हरप्रीति सिंह, संतोष, नरेश, नितिन चतुर्वेदी, हरीशंकर शर्मा, पीताम्बर शरण पचौरी, देशराज पाठक, वीरेंद्र तिवारी, इंजी. शशिकांत, पं. दिलीप मुदगिल, बृजेंद्र, वृन्दावन मिश्रा, विश्वनाथ नायक, चन्द्रमोहन तिवारी, संजीत मिश्रा आदि समेत 151 ब्रह्म विभूतियों को सम्मानित किया। संचालन पं. सियाराम शरण चतुर्वेदी ने किया। अभार आरके सहारिया अध्यक्ष ब्राह्मण सभा ने व्यक्त किया।

Updated : 28 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top