Home > Archived > अक्षय कामना के साथ मनाई परशुराम जयंती

अक्षय कामना के साथ मनाई परशुराम जयंती

आगरा। भगवान परशुराम जयंती पर अक्षय कामना को हवन-पूजन आयोजित हुए। ब्राह्माण समाज ने शोभायात्रा निकालकर भगवान का गुणगान किया। विधवा माताओं को भोजन कराया गया।

शुक्रवार को राष्ट्रीय सनातन ब्राह्माण समाज ने लॉयर्स कॉलोनी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से भगवान परशुराम शोभायात्रा निकाली। शुभारंभ कुंदनिका शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष एसपी शर्मा, जिलाध्यक्ष राजेश पचौरी, शहर अध्यक्ष राकेश उपमन्यु, जगदीश लवानियां ने भगवान परशुराम की आरती उतारकर किया। यात्रा का समापन टंकी मार्ग, सब्जी मंडी होकर श्री हरी प्रेम वाटिका दयालबाग पर हुआ। पांच झांकियों और बैंड बाजों के साथ निकली शोभायात्रा का विप्रों ने आरती उतारकर स्वागत किया। अध्यक्षता एसपी पाठक ने और संचालन शिवकांत मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में योगेंद्र दीक्षित, जनेद शर्मा, रेखा गौड़, राजबाला, रश्मि दीक्षित, सपना पचौरी, मुकेश पचौरी, प्रेमशंकर शर्मा आदि थे।

हवन-यज्ञ और भंडारा
शुक्रवार को भगवान परशुराम महोत्सव केंद्रीय समिति के तत्वावधान में ब्राह्मण चेतना समिति ने सेंट जोंस कॉलेज हनुमान मंदिर पर हवन-यज्ञ, भंडारा और महाआरती का आयोजन किया। केंद्रीय समिति के अध्यक्ष ओम शर्मा, कार्यक्रम संयोजक केएस तिवारी ने भगवान परशुराम को शस्त्र- शास्त्र में निपुण बताते हुए अन्याय- अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करने के लिए नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण करके हुआ। महाआरती में विप्रों ने खूब उत्साह दिखाया। आगंतुकों का ब्राह्माण चेतना समिति के शहर अध्यक्ष निर्वेश शर्मा ने पटुका पहनाकर स्वागत किया। भंडारे का हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में अचल शर्मा, अशोक दीक्षित, अरविंद मिश्रा, सुमित विभव, दुष्यंत शर्मा, श्रीभगवान शर्मा, पूर्व विधायक अनुराग शुक्ला, ब्रजेंद्र रावत, टीपी सिंह, कपिल बाजपेयी, अरविंद पांडेय, कुलदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

हवन कर मनाई जयंती
अखिल भारत वर्षीय ब्राह्माण महासभा ने बालाजी पुरम में हवन के साथ भगवान परशुराम का जयंती समारोह मनाया। हरिकिशोर शास्त्री ने हवन कराया। शिवराम शास्त्री, रघुवीर सिंह दीक्षित ने महर्षि के जीवन पर विचार रखे। मुख्य अतिथि चतुर्भुज शर्मा, दाऊदयाल शर्मा, रमेश चंद शर्मा थे। कार्यक्रम में रामकिशन शर्मा, दिनेशबाबू शर्मा, सीताराम शर्मा, देवेश पचौरी, हरीशंकर शर्मा, विष्णुकांत शर्मा, सतीश चंद शर्मा आदि पदाधिकारी थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्यामबाबू शर्मा ने और संचालन जय गोविंद लवानिया ने की। अतिथियों का स्वागत दिनेश बाबू शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन शर्मा ने किया।
विधवाओं का खिलाया खाना
अखिल भारतीय ब्राह्माण महासभा ने घटिया आजम खां स्थित महिला विधवा आश्रम में रहने वाली माताओं को खाना खिलाकर भगवान परशुराम जयंती मनाई। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पवन समाधिया ने फलों का वितरण कराया। कार्यक्रम में रोमी पंडित, राकेश शर्मा, अवधेश शुक्ला, संजय गर्ग, सुरेश चंद शर्मा, संदीप शर्मा, प्रशांत दुबे, श्रीकृष्ण पचौरी, सत्येंद्र दीक्षित, प्रतिमा उपाध्याय, रजनी शर्मा, सरोज शर्मा आदि मौजूद रही।

गायों के लिए वितरण की नाद
श्री महामाई मित्र मंडल ने हवन और गायों को नादों का वितरण कर भगवान परशुराम की जयंती मनाई। मुस्तफा क्वार्टर के राधा-कृष्ण मंदिर पर हुए कार्यक्रम में 11 नादों का वितरण हुआ। संरक्षक जुगल किशोर शर्मा, कार्यक्रम संयोजक समय जाट की अध्यक्षता में हुए हवन में 101 आहूतियां प्रदान की गईं। समिति महासचिव नरेश पांडेय ने बताया कि भगवान परशुराम की शोभायात्रा एक मई को राधाकृष्ण मंदिर से निकाली जाएगी। कार्यक्रम में सोनू यादव, अजीत माधव, नरेश पांडेय, नरेश कुमार, अनिल पंडित, नासिर अब्बास, दीपक यादव, कालू आदि थे।

नगर निगम में मनी जयंती
उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने नगर निगम में भगवान परशुराम जयंती मनाई। कर्मचारी महासंघ के कार्यालय में हुए कार्यक्रम में मुख्य अभियंता निर्माण तरुण शर्मा ने महर्षि के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम में विनोद इलाहाबादी, महेंद्र सिंह फौजदार, सुंदर बाबू चंचल, धर्मेद्र शर्मा, सपन सिंह, राजकुमार विद्यार्थी, विकास पाठक, शिवदत्त शर्मा, रामगोपाल पांडेय, मनोज गौतम, अजब सिंह, नेम सिंह यादव, दिनेश सक्सैना, धीरज चौपरिया आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की।

अक्षय कामना के साथ मनाई परशुराम जयंती
बल्केश्वर चौराहे पर भी भगवान परशुराम का जयंती पर वंदन किया गया। कार्यक्रम संयोजक धर्मेद्र अवस्थी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में भाजपा नेता नवीन जैन, भवानी सिंह, हरिद्वार दुबे, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, नागेंद्र गामा, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, जगन प्रसाद गर्ग और विशिष्ट अतिथि श्याम भदौरिया, विजय शिवहरे, डॉ. रामअवतार शर्मा, दीपक खरे, मनमोहन चावला, ताराचंद मित्तल, सुदर्शन सिंघल आदि शामिल हुए।
बालमुकुन्द में मनी जयंती
अरतौनी स्थित बालमुकुन्द रामचंद्र बजारी सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को भगवान परशुराम जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य अशोक गुप्ता ने भगवान परशुराम के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर पुष्प अर्जन किया। छात्रा कोमल अग्रवाल, अंशिका पाल और राजा तरकर ने विचार व्यक्त किए।

यमुना किनारे हुआ हवन
महर्षि परशुराम जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज जमुना किनारा पर सुबह दस बजे से हवन, पूजा-अर्चना के साथ भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। नागेंद्र दुबे गामा ने महर्षि परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया, दीप प्रज्ज्वलित समिति के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने किया।

मुख्य यजमान प्रमोद भारद्वाज थे। हवन,पूजा- अर्चना आचार्यगण राहुल रावत, अंकुर दत्त गौड़, देव स्वरूप शास्त्री, शिवम चंदोलिया, ऋषभ सारस्वत ने कराई। कार्यक्रम में राजेश शर्मा, जुगल किशोर शर्मा, दिलीप भारद्वाज, मेजर एमएल उपाध्याय, हरिमोहन शर्मा, डेविड शर्मा, गोपाल गुरु, धीरज शर्मा, नितेश भारद्वाज, शिवम भारद्वाज, राजीव शर्मा, राम मोहन पाराशर, धीरेन्द्र उपाध्याय, राहुल चादोलिया, सौरभ शर्मा आदि थे।

वृद्धाश्रम में मनाई परशुराम जयंती
भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में ब्राह्मण एकता मंच (सर्वजन हितार्थ) ने रामलाल वृद्धा आश्रम पर मंच द्वारा स्थापित प्रतिमा पर जलाभिषेक एवं 21 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक किया गया। तत्पश्चात माल्यापर्ण एवं पूजा अर्चना की और प्रसाद वितरण किया गया। सभी ने भगवान परशुराम का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Updated : 29 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top