Home > Archived > प्रबंधन कला में नारी है बेजोड़ : शालिनी

प्रबंधन कला में नारी है बेजोड़ : शालिनी

न्यास ने नारी स्वालम्बन एवं शिक्षा प्रोत्साहन को 1,62,000 को रुपये बांटे


झांसी। पं. विश्वनाथ शर्मा हिन्दू धर्मार्थ न्यास द्वारा संचालित नारी स्वालम्बन योजना के अंतर्गत झांसी व महोबा जनपद में संचालित नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र की संचालिकाओं को 1,62,000 रुपये के मानदेय के चेक उत्तर प्रदेश शासन के श्रम व सेवायोजन विभाग के राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ के कर कमलों द्वारा प्रदान किए गये।

इस अवसर पर डा. शर्मा की सुपुत्री व न्यास की सभापति श्रीमती शालिनी भार्गव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नारी परिवार व समाज की संचालिका होती है। मां, बहन, पत्नी कई रुपों में समाज व व्यक्तित्व को निर्माण करती है। प्रबंधन कला में नारी बेजोड़ है किंतु वह अपनी ऊर्जा अपने लिए व्यय नहीं कर पाती। अब समय है नारी अपनी शक्ति को पहचाने और प्रत्येक नारी एक दूसरे के स्वालम्बन में सहायक हो तथा न्यास द्वारा क्षेत्र के विकास हेतु झांसी-ललितपुर जनपद में कम्प्यूटर शिक्षा जैसी योजनाओं के वृहत स्तर पर संचालित कर युवा वर्ग को स्वालंबित करने का प्रस्ताव भी दिया एवं जल्द ही इस योजना को मूर्त रुप प्रदान किया जाएगा।


इस अवसर पर श्रीमती कुसुमा शर्मा, श्रीमती संगीता सिंह, श्रीमती सुधा चौधरी, श्रीमती सुनीता तिवारी, श्रीमती कुसुमलता परिहार, श्रीमती ऊषा परिहार, श्रीमती सरोज कुशवाहा, श्रीमती मीना कुशवाहा, श्रीमती बसंती सक्सेना, श्रीमती वर्षा पटैरिया व न्यास की ओर से पं. रमेश बिरथरे मानद प्रशासक आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

Updated : 4 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top